Free Fire Max में करते हैं ये गलतियां, नहीं जीत पाएंगे एक भी गेम

Free Fire Max में ज्यादातर प्लेयर्स बड़ी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनके लिए एक भी मैच जीतना मुश्किल हो जाता है। हम आपको यहां उन ही गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Published By: ajay verma
Published: Feb 07, 2024, 01:51 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire Max लोकप्रिय गेम है।
  • ज्यादातर प्लेयर्स बड़ी गलतियां कर बैठते हैं।
  • इस वजह से प्लेयर्स एक भी मैच नहीं जीत पाते हैं।

Free Fire Max से इस वक्त लाखों प्लेयर्स जुड़े हैं। इनमें से ज्यादातर प्लेयर्स एक भी मैच नहीं जीत पाते हैं, क्योंकि वह गेम के दौरान ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे मैच के अंत तक बना रहना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इन्ही प्लेयर्स में से एक हैं और अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाएं हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस खबर में गेम के दौरान प्लेयर्स द्वारा की गई बड़ी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको गेम खेलते दोहराना नहीं है। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

खुले में लूट करना

Free Fire Max में अधिकतर प्लेयर्स खुली लोकेशन पर दुश्मन को मारने के बाद लूट करने लगते हैं। ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आप विरोधी की नजर में आ जाएंगे और वह आपको आसानी से फिनिश कर देगा। लूट करने के लिए स्मोक ग्रेनेड का उपयोग करें। ऐसा करने से आप बिना दुश्मन की नजर में पाएं लूट प्राप्त करके वहां से निकल सकेंगे। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

हॉट लोकेशन पर लैंड करना

हमने ज्यादातर प्लेयर्स को देखा है कि वह गेम की शुरुआत में हमेशा उन लोकेशन पर लैंड करते हैं, जहां पर अन्य प्लेयर्स की संख्या बहुत ज्यादा होती है। इससे गेम से बाहर होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। गेम खेलते वक्त यह गलती नहीं करनी चाहिए। ध्यान रखें कि गेम की शुरुआत में कम प्लेयर्स वाली जगह पर लैंड करें। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

दुश्मन स्काड पर अकेले हमला करना

फ्री फायर मैक्स में देखा गया है कि प्लेयर्स अकेले विरोधी को देखकर उस पर हमला कर देते है, जिसके परिणामस्वारूप वह गेम से बाहर हो जाते हैं। क्योंकि उस प्लेयर के साथी आसपास छिपे होते हैं और प्लेयर को अकेला देखकर फिनिश कर देते हैं। अगर आप भी यह गलती करते हैं, तो अकेले पूरे स्काड पर हमला न करें। हमेशा अपने दोस्तों के साथ मिलकर गेम खेलें।

व्हीकल का ज्यादा यूज करना

फ्री फायर मैक्स में देखा गया है कि प्लेयर्स गेम में व्हीकल का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। ऐसा करने से आपकी लोकेशन रिवील हो जाती है और दुश्मन पीछे पड़ जाते हैं। गेम खेलते वक्त इस तरह की गलती नहीं करनी चाहिए। कम से कम व्हीकल का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से विरोधी के लिए आपको लोकेट करना मुश्किल हो जाएगा और आप गेम के अंत तक बने रह सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।