Free Fire MAX में मिल रहा हिंदी वॉयसपैक, पाने के लिए करना होगा यह

Free Fire MAX Bhaichaara on Top इवेंट प्लेयर्स को फ्री वॉयसपैक पाने का मौका दे रहा है। इसके लिए गेमर्स को टास्क करने होंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 02, 2024, 02:41 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में फ्री वायसपैक मिल रहा है।
  • गेमर्स को इसके लिए डायमंड की जरूरत नहीं है।
  • इवेंट एक हफ्ते के लिए गेम में आया है।

Free Fire MAX में एक नया इवेंट आ गया है। इसके जरिए प्लेयर्स को कई धमाल आइटम जैसे Bhaichara Voice Pack आदि मिल रहा है। यह इवेंट एक हफ्ते के लिए लोकप्रिय बैटल रॉल गेम में लाइव रहेगा। गेमर्स के पास एक्सक्लूसिव हिंदी वॉयसलाइन्स पाने का मौका मिल रहा है। इस वॉयस पैक को पाने के लिए गेमर्स को डायमंड खर्च करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए उन्हें कुछ टास्क पूरे करने होंगे। और पढें: Free Fire Max में Fist Bubbly Waves और Wavebreaker Kaze Bundle पाएं फ्री, नया MOCO Store Live

Free Fire MAX Bhaichaara on Top event

Free Fire MAX में Bhaichaara on Top इवेंट 1 अगस्त, 2024 से शुरू हो गया है। यह इवेंट 7 अगस्त, 2024 तक चलेगा। इस इवेंट में गेमर्स को Bhaichara Voice Pack मिल रहा है। इस पैक में चार हिंदी वॉयसमेल शामिल हैं। प्लेयर्स के पास एक हफ्ते का पर्याप्त समय है कि वे सारे वॉयसमेल पा सकते हैं। इसमें कुछ टास्क पूरे करने होंगे। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 21 April 2026: नए कोड मुफ्त में दिलाएंगे Skin-Emote आज, ऐसे करें यूज

टास्क लिस्ट और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 20 April 2026: मुफ्त में मिलेंगे Diamonds, Gold और रेयर स्किन! जल्दी करें

  • गेमर्स को Rim Nam Village (BR, CS) में 5 दुश्मनों को मारने पर ae noodbe वॉयसमेल मिलेगा।
  • Rim Nam Village (BR, CS) में 10 दुश्मनों का गेम से बाहर करने पर Arre Bhai bhai bhai bhai bhai वॉयसमेल दिया जा रहा है।
  • Rim Nam Village (BR, CS) में 20 दुश्मनों को बाहर का रास्ता दिखाने पर bhai matter hogya दिया जाएगा।
  • Rim Nam Village (BR, CS) में 30 दुश्मनों को घर से बाहर करने पर bhai mai toh nahi sehta का वॉयसमेल मिलेगा।

ये सभी वॉयसमेल 30 दिनों यानी एक महीने के लिए दिए जा रहे हैं।

कैसे करें क्लेम?

  • प्लेयर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • उसके बाद होम पेज पर आपको लेफ्ट साइड में events के सेक्शन पर जाएं।
  • अब आपको Activities के ऑप्शन पर टैप करना है।
  • इसके बाद आपको लेफ्ट साइड में कई सारे ऑप्शन मिलेंगे।
  • इनमें से एक haichaara on Top ऑप्शन मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद इवेंट पेज ओपन हो जाएगा। इसके बाद राइट साइड में रिवॉर्ड दिखाई देंगे।
  • आपको जिस रिवॉर्ड के लिए क्लेम करना है, उसके सामने दिए गए क्लेम बटन पर क्लिक कर दें।

इस तरह आप फ्री में कई आइटम अपने नाम कर सकते हैं। इवेंट के दिए गए टास्क करना भी कठिन नहीं है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।