Free Fire MAX में फ्री पाएं बंडल, बस करना होगा यह गेम

Free Fire MAX में Better with Buddy इवेंट चल रहा है। इस इवेंट में प्लेयर्स को फ्री बंडल पाने का मौका मिल रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jul 16, 2024, 03:19 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में टोकन पा सकते हैं।
  • इस इवेंट में फ्री बंडल मिल रहा है।
  • गेमर्स को टोकन कलेक्ट करने होंगे।

Free Fire MAX खेलने वाले प्लेयर्य के पास एक मजेदार मौका है। लोकप्रिय बैटल रॉल गेम का डेवलपर Garena प्लेयर्स को कॉस्ट्यूम बंडल, क्यूब फ्रेगमेंट, बैकपैक, मैजिक क्यूब और बहुत कुछ पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स बिना डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च किए ही एक से एक अच्छे आइटम पा सकते हैं। हालांकि, प्लेयर्स को ये सभी आइटम सीधे नहीं मिल रहे हैं। गेमर्स को पहले टोकन मिलेंगे, उसके बाद गेमर्स उन टोकन को एक्सचेंज करना होगा। इसे पाने का पूरा तरीका आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू

Free Fire MAX Better with buddy Event

Free Fire MAX Better with buddy Event गेम में पिछले काफी दिनों से चल रहा है। इस इवेंट प्लेयर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। इसके लिए उन्हें डायमंड खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। वे केवल अपने दोस्तों के साथ मैच खेलकर आइटम पा सकते हैं। आइटम सीधे नहीं टोकन को एक्सचेंज करने पर मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम

टास्क और टोकन लिस्ट

  • प्लेयर्स को अपने दोस्तों के साथ मैच खेलने पर 2 Buddy कॉइन्स मिलेंगे।
  • गेमर्स अपने दोस्तों के साथ 8 मैच खेलकर 8 टोकन पा सकते हैं।
  • 10 बार अपने दोस्तों की हेल्प करने से भी 10 टोकन मिलेंगे।
  • अपने दोस्तो के साथ मैच खेलने पर 20 टोकन मिलेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्लेयर्स किसी भी मोड क्लैश स्क्वाड मोड, BR और LW में मैच खेलकर टोकन पा सकते हैं। टोकन पाने के बाद गेमर्स को एक्सचेंज सेंटर में जाकर इन टोकन को रिडीम करना होगा। टोकन रिडीम करने पर गेमर्स फ्री फायर मैक्स में बंडल पा सकते हैं। एक्सचेंज सेंटर में गेमर्स को और भी कई आइटम पाने का मौका मिल रहा है। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।