comscore

Free Fire MAX में यूज करें ये Best Sniper Rifles, नए प्लेयर्स को मिलेगी जीत

Free Fire MAX में इन बेस्ट Sniper rifles का यूज करके गेमर्स आसानी से जीत सकते हैं। यहां नए प्लेयर्स के लिए अच्छी स्नाइपर राइफल्स बताए गई हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 04, 2024, 01:09 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX में कई तरह की गन मिलती हैं। गेमर्स इनका यूज करके आसानी से गेम जीत सकते हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम Free Fire MAX में प्लेयर्स स्नाइपर को काफी पसंद करते हैं। हालांकि, सभी प्लेयर्स के लिए हर स्नाइपर का यूज करना सही नहीं होता है। गेमर्स को अपने गेमप्ले को देखते हुए सही स्नाइपर को सिलेक्ट कर लेना चाहिए। लॉन्ग रेंज फाइट में स्नाइपर का यूज करना प्लेयर्स के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आज हम इस आर्टिकल में नए प्लेयर्स के लिए तीन बेस्ट स्नाइपर बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। news और पढें: Free Fire Max में Heart Attack Emote फ्री पाने का मौका, गेम में Luck Emote Royale इवेंट हुआ शुरू

Free Fire MAX Best Sniper for new player

AWM

फ्री फायर मैक्स के नए प्लेयर्स के लिए बेस्ट स्नाइपर की लिस्ट में पहला नाम AWM का आता है। इस गन को इसकी बेहतरीन रेंज और एक्यूरेसी के लिए जाना जाता है। डैमेज के मामले में भी यह गन काफी अच्छी है। इस स्नाइपर की रेंड 85 है। गेम में पहले से ही स्कोप होता है। इस स्नाइपर को एयरड्रॉप के जरिए पा सकते हैं। इस कारण प्लेयर्स के लिए इसे पाना आसान बात नहीं है। news और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 16 February 2026: आज मिल रहे हैं फ्री प्रीमियम आइटम, तुरंत करें रिडीम

M82B

बेस्ट स्नाइपर की लिस्ट में M82B भी शामिल है। इसे सभी प्लेयर्स काफी पसंद करते हैं। हालांकि, नए प्लेयर्स के लिए यह ज्यादा अच्छा ऑप्शन है। इसकी एक्यूरेसी 90 और रेंज 85 है। इस गन की मदद से प्लेयर्स आसानी से ग्लू वॉल के पार भी निशाना लगा सकते हैं। आखिरी जोन में होने पर ग्लू वॉल के पीछे छिपा दुश्मनों को मारने के लिए यह गन एक अच्छा ऑप्शन है। news और पढें: Free Fire Max में Faded wheel इवेंट हुआ शुरू, Winchester Rafael Rage गन स्किन मिल रही FREE

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Kar98k

अगर आप नए प्लेयर हैं और अपने लिए अच्छी स्नाइपर ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए Kar98k भी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इस गन के साथ पहले से ही 8x स्कोप लगा हुआ है। इस गन का डैमेज 90 का है। साथ ही, स्नाइपर की रेंज 84 है। आप एक या दो शॉट में ही दुश्मन का खात्मा कर सकते हैं। गन को ढूंढना भी प्लेयर्स के लिए काफी आसान होता है। यह आसानी से मिल जाती है।