Free Fire MAX की बेस्ट SMG गन, आएंगी बहुत काम
Free Fire MAX में कई सब मशीन गन मिलती हैं। हालांकि, हर गन अलग-अलग तरीके की फाइट के लिए बेस्ट होती हैं। किसी गन का डैमेज ज्यादा होता है तो कोई रेंज के मामले में अच्छी होती है।
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 20, 2024, 06:48 PM (IST)
हाइलाइट
- Free Fire MAX में डायमंड के जरिए SMG गन खरीद सकते हैं।
- ये गन क्लोज रेंज फाइट के लिए भी अच्छी होती हैं।
- SMG गन प्लेयर्स गेम में काफी पसंद करते हैं।
Free Fire MAX में कई SMG गन्स मिलती हैं। प्लेयर्स इन गन्स को काफी पसंद करते हैं। ये गेम जीतने में प्लेयर्स की मदद करती हैं। क्लोज और मिड रेंज फाइट्स में सब मशीन गन काफी उपयोगी साबित होती हैं। हर गन के अलग पावर के साथ आती हैं। इस कारण प्लेयर को गन सिलेक्ट करते समय कई बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। कई सारी गन्स होने के कारण प्लेयर्स अच्छा ऑप्शन सिलेक्ट नहीं कर पाते हैं। आज हम यहां इस आर्टिकल में गेम की बेस्ट SMG गन्स बता रही हैं।
Free Fire MAX की बेस्ट 3 SMG गन्स
MP40
Free Fire MAX की बेस्ट गन में MP40 का नाम भी आता है। इसे मिड रेंज फाइट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। बता दें कि इन गन का रेट ऑफ फायर 83 है। इस SMG गन का डैमेज 48 है। इस गन की रेंज कम होती है। इस कारण यह क्लोज रेंज फाइट के लिए बेस्ट मानी जाती है।
MP5
गेम की बेस्ट SMG की लिस्ट में दूसरा नाम MP5 का है। गन का डैमेज 48 है, जो कि किसी भी फाइट के लिए बहुत अच्छा है। डैमेज के अलावा इस गन की मूवमेंट स्पीड भी 66 है। इतना ही नहीं, इसकी एक्यूरेसी भी 54 है। प्लेयर्स क्लोज रेंज फाइट में इसका काफी यूज करते हैं। प्लेयर्स इन गन की मदद से अपनी रैंक आसानी से बढ़ा सकते हैं।
CG15
फ्री फायर मैक्स में CG15 को क्लोज रेंज और मिड रेंज में यूज किया जाता है। इसे बेस्ट SMG में गिना जाता है। गेम की इस गन SMG का डैमेज 50 है। इस गन की रेंज 71 है। इसके अलावा, गन की एक्यूरेसी 60 की है। इतना ही नहीं, इस गन की मूवमेंट स्पीड भी 63 है। प्लेयर्स को SMG खरीदते समय इस पर जरूर ध्यान देना कि वे किस प्राकर की फाइट के लिए गन ले रहे हैं। उसके बाद गन की पावर को देखते हुए उसे खरीदें। इससे आपके डायमंड किसी गलत गन पर खर्च नहीं होंगे और वह आपके बहुत काम आएगी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।