Free Fire MAX में तुरंत कम होगा रिकॉइल, ऐसे करें सेंसिटिविटी सेटिंग

Free Fire MAX Best Sensitivity: फ्री फायर मैक्स में आप एक ऐसी सेंसिटिविटी सेटिंग कर सकते हैं, जो रिकॉइल को कम करेगी। इससे आप आसानी से किल पाकर अपनी रैंक पुश कर पाएंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: May 30, 2024, 11:32 AM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX Best Sensitivity: फ्री फायर मैक्स में आप एक ऐसी सेंसिटिविटी सेटिंग कर सकते हैं, जो रिकॉइल को कम करेगी। इससे आप आसानी से किल पाकर अपनी रैंक पुश कर पाएंगे।

Free Fire MAX में जीतने के लिए प्लेयर्स को एक सही और अच्छा स्ट्रेटजी बनानी होती है। कई बार प्रो प्लेयर भी छोटी सी गलती की वजह से गेम हार जाते हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में प्लेयर्स को सेटिंग पर भी ध्यान देना होता है। गेम में प्लेयर्स हमेशा रिकॉइल को कम करने के लिए कोशिश में लगे रहते हैं। कई प्लेयर्स के लिए ऐसा करना बहुत मुश्किल होता है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो परेशान न हों। आज हम यहां कुछ ऐसी सेंसिटिविटी सेटिंग बताने वाले हैं, जो रिकॉइल को कम कर सकता है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX की बेस्ट सेंसिटिविटी सेटिंग

फ्री फायर मैक्स खेलने वाले प्लेयर्स रिकॉइल को सेंसिटिविटी सेटिंग के जरिए कम कर सकते हैं, क्योंकि स्क्रीन की मूवमेंट बढ़ जाती है। इससे प्लेयर्स को स्क्रीन तेजी से नीचे करने की जरूरत नहीं होती है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

कम रिकॉइल के लिए करें ये सेंसिटिविटी सेटिंग

  • जनरल: 100
  • रेड डॉट: 80
  • 2x स्कोप: 72
  • 4x स्कोप: 60
  • AWM स्कोप: 35

इस सेंसिटिविटी सेटिंग को एप्लाई करके आप रिकॉइल को कम कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

सेटिंग बदलने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

  • सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।
  • उसके बाद स्क्रीन पर आ रहे सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद मेनू में जाएं। यहां आपको सेंसिटिविटी टैब पर क्लिक करना है।
  • अब ऊपर बताई गईं सेटिंग को एप्लाई करें।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्री फायर मैक्स में सेंसिटिविटी सेटिंग एप्लाई करने के बाद आपको शरीर पर निशाना लगाना है। इसके बाद क्रॉसहेयर को ऊपर करना होगा और फिर सह सीधा सिर पर चला जाएगा।

इसी तरह से मूवमेंट भी आसान हो जाएगी। बेहतर एक्यूरेसी से आप जल्द और आसानी से किल्स पा सकेंगे। बता दें कि शुरुआत में यह सेटिंग करने से आपको कुछ परेशानी हो सकती है। कुछ समय बाद यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अगर सेटिंग बदलने के लिए बाद आपको कोई दिक्कत आए तो आप इसे रीसेट भी कर सकते हैं। फिर सेटिंग पहले जैसी हो जाएगी।

फ्री फायर मैक्स की यह टिप प्लेयर्स के काफी काम आ सकती है और आसानी से उनकी रैंक बढ़ा सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।