Free Fire MAX के टॉप क्लास पेट्स, गेम के अंत तक बने रहने में मिलेगी मदद

Free Fire MAX के पेट्स की मदद से गेम में लंबे समय तक सर्वाइव किया जा सकता है। ये गेम जीतने में भी मदद करते हैं। इनके पास स्पेशल पावर होती हैं, जो प्लेयर्स की हेल्थ बढ़ाने के साथ विरोधी को मारने में भी काम आती हैं।

Published By: ajay verma | Published: Feb 26, 2024, 01:29 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX के पेट्स बहुत पॉपुलर हैं
  • इनकी मदद से गेम में लंबे समय तक सर्वाइव किया जा सकता है
  • साथ ही, गेम जीतने में भी मदद मिलती है

Free Fire MAX अपने शानदार ग्राफिक्स, कैरेक्टर ही नहीं बल्कि पेट्स की वजह से भी प्लेयर्स के बीच बहुत पॉपुलर है। इस गेम में पेट्स का अलग महत्व है। ये पेट्स अलग-अलग प्रकार की पावर के साथ आते हैं, जिससे गेम जीतने और अंत तक बने रहने में मदद मिलती है। इनके यूज से गेमिंग अनुभव भी बेहतर होता है। हम आपको इस आर्टिकल में फ्री फायर मैक्स के कुछ टॉप-क्लास पेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बहुत काम आएंगे। आइए इन पेट्स पर डालते नजर... और पढें: Free Fire Max के सबसे पावर पैक्ड कैरेक्टर, हर मैच में आपको दिलाएंगे जीत

Mr. Waggor

फ्री फायर मैक्स में Mr. Waggor पेट बेहद शानदार है। यह क्यूट दिखने के साथ काफी पावरफुल भी है। इसके पास Smooth Gloo नाम की ताकत है। यह 120 सेकेंड में 1 ग्लू वॉल जनरेट करता है। इस वॉल का इस्तेमाल करके आप फाइट्स के दौरान आप दुश्मनों से अपने आप को बचा सकेंगे और खुद को हील कर पाएंगे। इससे आपको गेम के अंत बने रहने में मदद मिलेगी। और पढें: Free Fire Max में मिलेगा पूरा प्रोटेक्शन, Gloo Wall इस्तेमाल करते समय ध्यान में रखें ये Tips

Detective Panda

Detective Panda के पास Panda's Blessings नाम की पावर है। इसकी खूबी है कि यह प्लेयर की हर किल पर 4HP हेल्थ बढ़ा देता है। इसे हेल्थ बढ़ाने का सबसे बेहतर जरिया माना गया है। आप गेम में इस पेट का उपयोग करके अपने आप को गेम में बनाए रख सकते हैं। इसकी मदद से गेम जीतने में काफी आसानी होगी। और पढें: Free Fire MAX में भूलकर भी न करें ये 4 गलती, कभी नहीं होंगे जल्दी नॉक आउट

Ottero

फ्री फायर मैक्स में Ottero पेट है। इसे गेम स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसकी पावर का नाम डबल ब्लंडर है। यह प्लेयर की हेल्थ को 35 प्रतिशत तक बढ़ा देता है।

Rockie

रॉकी गेम का पॉपुलर पेट है। इसकी पावर Stay Chill है। इसके आने से कैरेक्टर के कूलडाउन समय 6 प्रतिशत तक कम हो जाता है। यह पेट उन प्लेयर्स के सबसे ज्यादा काम आएगा, जिनके कैरेक्टर का कूलडाउन टाइम बहुत ज्यादा है। इस पेट के इस्तेमाल से आप गेम में लंबे समय तक बने रह पाएंगे। इसे इन-गेम स्टोर से खरीदा जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।