Free Fire Max में मिलने वाली बेस्ट पैराशूट स्किन, बोरिंग लैंडिंग को बना देंगी मजेदार

Free Fire Max में अपनी लैंडिंग को खास बनाना चाहते हैं, तो हमारी बताई पैराशूट स्किन का इस्तेमाल करें। इससे आपको गेम में लैंडिंग के दौरान क्लासी लुक मिलेगा।

Published By: ajay verma | Published: Nov 29, 2024, 02:43 PM (IST)

Free Fire Max में कैरेक्टर, पेट और गन स्किन जैसे फाइटिंग आइटम्स मिलते हैं, जिनसे जीत सुनिश्चित होती है। इन आइटम के अलावा, गेम कॉस्मेटिक आइटम्स जैसे बंडल, पेट व पैराशूट स्किन आदि भी मिलते हैं। इनका उपयोग करके आप खुद को अन्य खिलाड़ियों से बेहतर दिखा सकते हैं। हम आपको आज इस गेमिंग आर्टिकल में चुनिंदा पैराशूट स्किन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी लैंडिंग को मजेदार और क्लासी बना देंगी। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस

Free Fire Max Parachute Skins

Wing of Dawn

विंग ऑफ डाउन पैराशूट स्किन दिखने में शानदार लगती है। इस स्किन में डार्क ग्रीन और येलो कलर का इस्तेमाल किया गया है। इस पर Eagle बनी है, जो दिखने में बहुत अग्रेसिव है। इस स्किन को गेम स्टोर से केवल 99 डायमंड में खरीदा जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक

Predator in the sky

जैसा कि नाम से प्रतित होता है कि इस पैराशूट स्किन का डिजाइन बहुत खतरनाक है। इस पर दहाड़ता हुआ टाइगर बना है, जिसके आसपास येलो कलर है। इस पर ब्लैक कलर की स्ट्राइप भी हैं। इसका यूज करके आप लैंडिंग के दौरान खुद को जबरदस्त लुक दे सकते हैं। इसकी कीमत भी ऊपर वाली स्किन की तरह 99 डायमंड है। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम

Magenta Football

यह पैराशूट फुटबॉल लवर्स के लिए है। इस पर फुटबॉल बनी है और उस पर 10 नंबर लिखा है। इसको लाल रंग मिला है। गेमिंग स्टोर से इस पैराशूट स्किन को 99 डायमंड खर्ज करके प्राप्त किया जा सकता है।

Husky Pup

फ्री फायर मैक्स में डॉग लवर्स को ध्यान में रखकर भी पैराशूट स्किन जोड़ी गई है। इस स्किन पर क्यूट डॉगी बना है और इस पर कई कलर कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया गया है, जो दिखने में सुंदर लगती है। इसकी कीमत 99 डायमंड है।

Demonic Grin

Demonic Grin स्किन दिखने में बहुत डरावनी है। इस पर एक राक्षस बना है। इस स्किन को भी 99 डायमंड खर्च करके पाया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।