Free Fire Max की बेस्ट Katana स्किन्स, गेम में तलवार को मिलेगा डेडली लुक

Free Fire Max में मिलने वाली Katana तलवार प्राइमरी वेपन है, जिसे स्किन का उपयोग करके अपग्रेड किया जा सकता है। इससे तलवार को घातक लुक मिलेगा।

Published By: ajay verma | Published: Oct 23, 2024, 04:52 PM (IST)

Free Fire Max वर्ल्ड फेमस बैटलरॉयल गेम है। इससे Battlegrounds Mobile India (BGMI) को चुनौती मिल रही है। इसे इंटरेस्टिंग बनाए रखने के लिए समय-समय पर अपडेट किया जाता है। इस गेम में कई सारे वेपन आइटम्स मिलते हैं, जिनकी मदद से वेपन को अलग लुक देने के साथ घातक बनाया जा सकता है। इन ही में से एक Katana Skins हैं। इसका उपयोग करके कटाना तलवार को अपग्रेड किया जा सकता है। इसलिए हम यहां आपके लिए कुछ शानदार कटाना स्किन लेकर आए हैं। इनसे आप आम तलवार को आकर्षक बना सकते हैं। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes हुए रिलीज, मुफ्त में Skins समेत मिल रहे धमाकेदार रिवॉर्ड्स आज

Free Fire Max Katana Skins

Sickly Sweet

यह कटाना स्किन पिंक कलर की है। यह ग्लू करती है। इसके आसपास दिल निकलते हुए दिखाई देते हैं, जिससे इसे मनमोहर लुक मिलता है। इसके जरिए किल मिलने पर एलिमिनेशन अनाउंसमेंट होती है और यह लॉबी में दिखाई देती है। इस स्किन को खासतौर पर फीमेल प्लेयर्स का ऐड किया गया है। इसे इन-गेम स्टोर में जाकर 499 डायमंड में खरीदा जा सकता है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 23 February 2026: आज बिना डायमंड खर्च किए पाएं वेपन स्किन और आउटफिट

Sterling Futurnetic

फ्री फायर मैक्स में मिलने वाली यह स्किन पर्पल कलर की है। इस स्किन से कटाना के हैंडल के पास चमकता हुआ गोला है। तलवार में डायमंड ऐज कट देखने को मिलते हैं। हैंडल के पास चमकता हुए गोला लगा है। इससे पार्टिकल भी निकल रहे हैं। इसे भी 499 डायमंड में पाया जा सकता है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 24 January 2026: मुफ्त में पाएं गोल्ड कॉइन और डायमंड्स, जल्दी करें

Hypercore Blues

हाइपरकोर ब्लूस स्किन से कटाना का ब्लेड और हेंडल ग्लो करता है। इसके कवर को भी अग्रेसिव लुक मिलेगा। गेम में इसके माध्यम से किल करने पर स्पेशल एलिमिनेशन अनाउंसमेंट भी होगी। यह गेम लॉबी में नजर आएगी। इसे 499 डायमंड खर्च करके पाया जा सकता है।

Emerald Power

यह कटाना स्किन ब्राइट ग्रीन कलर की है। इससे तलवार को रेट्रो लुक मिलेगा। ब्लेड के पास हरे रंग की फ्लेम दिखती हुई नजर आएंगी। इससे किल प्राप्त करने पर स्पेशल एनाउंसमेंट सुनने को भी मिलेगी। इस स्किन को 499 डायमंड खर्च करके प्राप्त किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।