Free Fire MAX में ये गन स्किन देंगी दोगुना डैमेज, जरूर करें यूज

Free Fire MAX में कई ऐसी गन स्किन हैं, जो दुश्मनों का खात्मा आसानी से करती हैं। ये गन स्किन दोगुना डैमेज देती हैं। प्लेयर्स को इन गन स्किन का यूज जरूर करना चाहिए।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 18, 2024, 05:35 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में कई ऐसी गन स्किन मिलती हैं।
  • ये गन स्किन दोगुना डैमेज देती हैं।
  • प्लेयर्स इनकी मदद से रैंक पुश कर सकते हैं।

Free Fire MAX में कई गन स्किन मिलती हैं। ये गन स्किन वेपन की पावर को बढ़ाते हैं। कोई गन स्किन वेपन की मैग्जीन साइज बढ़ाती है तो कुछ डैमेज बेहतर करने में मदद करती है। प्लेयर्स को गन स्किन खरीदते या यूज करते समय इस बात पर ध्यान देना होगा कि वे गन की किस पावर को बढ़ाना चाहते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी गन दुश्मनों का अच्छा डैमेज दे तो आपको कुछ चुनिंदा गन स्किन का यूज करना चाहिए। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire MAX में ये गन स्किन बढ़ाएंगी

FAMAS - Demonic Grin

फ्री फायर मैक्स की लोकप्रिय गन स्किन में से एक FAMAS - Demonic Grin का यूज प्लेयर्स दुश्नमनों को ज्यादा डैमेज देने के लिए कर सकते हैं। यह गन स्किन सिंगल बुलेट पर काम करती है। इस स्किन का यूज करके दुश्मनों का ज्यादा से ज्यादा डैमेज किया जा सकता है। प्लेयर्स इस गन स्किन की मदद से दोगुना डैमेज दे सकते हैं। वहीं, इसकी मदद से रेट ऑफ फायर में भी बढ़ोतरी होती है। हालांकि, प्लेयर्स को इससे रीलोड स्पीड में भी थोड़ा नुकसान हो सकता है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

SCAR- Megalodon Alpha

यह भी फ्री फायर मैक्स की जबरदस्त स्किन में से एक है। यह प्लेयर्स के बीच पसंदीदा स्किन में से एक है। SCAR गन का यूज क्लोज, लॉन्ग और मिड तीनों रेंज की फाइट के लिए किया जा सकता है। इसके डैमेज को दोगुना करने में गन स्किन मदद करती है। इससे रेट ऑफ फायर भी दोगुना होता है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

MP40 - Predatory Cobra

बेहतर डैमेज के लिए गेमर्स को MP04 का यूज करना चाहिए। यह सबसे पावरफुल SMG गन में से एक है। प्लेयर्स इन गन की मदद से आसानी से किल पा सकते हैं। क्लोज और मिड दोनों रेंज की फाइट में यह गन स्किन अच्छा करती है। रेड कलर की कोबरा स्किन प्लेयर्स को बहुत काफी पसंद आती है। ये दुश्मनों को दोगुना डैमेज देती है। इससे रेट ऑफ फायर में भी बढ़ोतरी होती है। हालांकि, रीलोड स्पीड कम देखने को मिल सकती है। कई मायनों में ये तीने गन स्किन दुश्मनों को जबरदस्त डैमेज पहुंचाकर आपको जीतने में मदद करती हैं। इनकी यूज जरूर करना चाहिए।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।