Free Fire MAX के नए प्लेयर्स जरूर यूज करें ये तीन पावरफुल गन्स, हर मैच में दिलाएंगी जीत

Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई दमदार गन्स मिलती हैं। गेमर्स इन गन का यूज हर तरह की फाइट के लिए कर सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 07, 2024, 10:10 AM (IST)

Free Fire MAX में कई पावरफुल गन मिलती हैं। हर गन एक अलग पावर के साथ आती है। प्लेयर्स जीत को आसान बनाने के लिए इनका यूज कर सकते हैं। अलग-अलग प्रकार की फाइट के लिए प्लेयर्स को गन की पावर देखते हुए यूज करना चाहिए। हर फाइट में अलग गन का यूज करना चाहिए। हालांकि, कुछ गन्स ऐसी होती हैं, जो सभी फाइट में प्लेयर्स के लिए फायदेमंद साबित होती है। नए प्लेयर्स को इन गन का यूज जरूरी करना चाहिए। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX की तीन पावरफुल गन

MP40

फ्री फायर मैक्स की पावरफुल गन्स में पहला नाम MP40 का आता है। नए प्लेयर्स और सभी तरह की फाइट के लिए यह गन काफी अच्छी मानी जाती है। इस गन का रेट ऑफ फायर काफी अच्छा है। प्लेयर्स अपने दुश्मनों को इन गन की मदद से 88 मूवमेंट स्पीड से नॉक कर सकते हैं। इतना ही नहीं, गेम की इस लोकप्रिय गन की मैग्जीन पावर भी अच्छी है। इसमें से एक बार में 20 बुलेट का यूज कर सकते हैं। इस गन की खास बात है कि यह गेम में अन्य गन्स की तुलना में आसानी से मिल जाती है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

FAMAS

FAMAS भी Free Fire MAX की दमदार गन्स में से एक है। इसे प्लेयर्स काफी पसंद करते हैं। इस गन को बर्स्ट मोड पर यूज किया जाता है। इस गन की खासियत है कि यह एक बार में तीन गन बुलेट शूट कर सकती है। यह गन रेट ऑफ फायर और रेंज दोनों के मामले में जबरदस्त है। इस कारण इसका यूज क्लोज रेंज और लॉन्ग रेंज दोनों में किया जा सकता है। इस गन की मूवमेंट स्पीड 74 है। ज्यादा हेडशॉट लगाने के लिए अच्छा ऑप्शन है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

AUG

फ्री फायर मैक्स की गन AUG काफी शानदार है। इस गन का डैमेज काफी ज्यादा है। इसके जरिए आप आपने दुश्मन को कुछ ही हिट में मार गिरा सकते हैं। अटैचमेंट का यूज करके इसका रिकोईल कम किया जा सकता है। इस गन के एक राउंड में 35 बुलेट होती हैं। इतना ही नहीं, प्लेयर्स एक्सटेंडेड मैग द्नारा मैग्जीन को बढ़ाया भी जा सकता है। इन सभी गन का प्लेयर्स को जरूर यूज करना चाहिए।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।