Free Fire MAX के बेस्ट बंडल, देते हैं स्टाइलिश लुक

Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई गजब बंडल मिलते हैं। इन बंडल की मदद से वे खुद को स्टाइलिश और यूनिक लुक देते हैं। यहां नवंबर के बेस्ट बंडल की लिस्ट दी गई है।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 28, 2024, 12:45 PM (IST)

Free Fire MAX में कई आकर्षक बंडल मिलते हैं। गेमर्स इन बंडल का यूज करके स्टाइलिश लुक पा सकते हैं। हर बंडल अलग-अलग लुक के साथ आता है। प्लेयर्स को यूनिक और सबसे अलग दिखने के लिए जबरदस्त बंडल की जरूरत होती है। आज हम इस आर्टिकल में ऐसी जबरदस्त बंडल बताने वाले हैं, जिन्हें नवंबर, 2024 में यूज किया जान चाहिए। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

Free Fire MAX Best Bundle

Phoenix Zeal Bundle

फ्री फायर मैक्स में Phoenix Zeal लोकप्रिय बंडल में से एक है। गेम में आए हुए इस बंडल को काफी समय हो गया है। इस बंडल का डिजाइन काफी शानदार है। इस बंडल में प्लेयर्स को कुल चार आइटम मिलते हैं। बंडल में Phoenix Zeal हेड, Phoenix Zeal टॉप, Phoenix Zeal मास्क, Phoenix Zeal पैंट्स और Phoenix Zeal जूते शामिल हैं। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

Golden Sunrise Bundle

नवंबर, 2024 के बेस्ट बंडल की लिस्ट में olden Sunrise बंडल भी शामिल है। इसे प्लेयर्स काफी यूज करते हैं। स्टाइलिश लुक के कारण इस बंडल को काफी पसंद किया जाता है। इसका यूज करने पर प्लेयर्स को एक तरह का इजिप्ट में रहने वाले लोगों की तरह लुक मिलता है। इस बंडल में कुल 5 आइटम मिलते हैं, जिसमें Golden Sunrise (हेड), Golden Sunrise (फेसपेंट), Golden Sunrise (टॉप), Golden Sunrise (बॉटम) और Golden Sunrise (जूते) शामिल हैं। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू

Aurous Ascension Bundle

Free Fire MAX के इस बंडल को काफी पसंद किया जाता है। यह बंडल गोल्डन कलर और डिजाइन में आता है। यही कारण है कि प्लेयर्स इसे काफी पसंद करते हैं। यह प्लेयर्स को यूनिक और स्टाइलिश लुक देता है। बंडल में पांच आइटम मिलते हैं, जिसमें Aurous Ascension (हेड), Aurous Ascension (मास्क), Aurous Ascension (टॉप), Aurous Ascension (बॉटम) और Aurous Ascension (जूते) मिलते हैं। ये सभी बंडल प्लेयर्स को मजेदार लुक दे सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।