Free Fire Max में मिल रहा Battle Angel बंडल, ऐसे करें आधे Diamond में अनलॉक

Free Fire Max में Daily Special अपडेट हो गया है। इसमें आज Battle Angel बंडल मिल रहा है, जिसे आप आधी कीमत में अनलॉक कर सकते हैं। इसके अलावा, Moai मास्क और Skyboard-Frozen Torch जैसे आइटम को सस्ते में पाने का मौका दिया जा रहा है।

Published By: ajay verma | Published: Oct 24, 2025, 09:28 AM (IST)

Free Fire Max में अलग-अलग आउटफिट वाले शानदार बंडल (Bundle) मिलते हैं। इनका उपयोग करके अपने कैरेक्टर को आकर्षक बनाने के साथ अलग पहचान दी जा सकती है। इस आइटम को अनलॉक करने के लिए गेम में अच्छे-खासे डायमंड खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन डेली स्पेशल ऐसी जगह है, जहां से बंडल को सस्ते में अनलॉक किया जा सकता है। हम आपको यहां आज के डेली स्पेशल के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां से Battle Angle बंडल को आधे दाम में क्लेम किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire Max Daily Special

Free Fire Max का Daily Special गेम का अहम हिस्सा है। इस स्पेशल सेक्शन में एक्सक्लूसिव आइटम लिस्ट होते हैं, जिन पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है। इससे इन आइटम को आधी कीमत में अनलॉक किया जा सकता है। आज इस स्पेशल स्टोर में Battle Angle के साथ-साथ Power of Love ग्लू वॉल स्किन और Enflamed Terror वेपन लूट क्रेट जैसे आइटम मिल रहे हैं। इन सभी को हाफ रेट में अनलॉक किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

Daily Special Items

1. Skyboard-Frozen Torch डेली स्पेशल में 299 डायमंड की जगह 149 डायमंड में मिल रहा है।

2. Moai फेस मास्क की असली कीमत 10 डायमंड है, लेकिन डेली स्पेशल में यह 5 डायमंड में अवेलेबल है।

3. Battle Angel को डेली स्पेशल में 599 डायमंड में उपलब्ध कराया गया है। इसकी असली कीमत 1199 डायमंड है।

4. Enflamed Terror Weapon Loot Crate आज के डेली स्पेशल में 20 डायमंड में मिल रही है। इसकी असल कीमत 40 डायमंड है।

5. Gloo Wall-Power Of Love स्किन को डेली स्पेशल से 399 डायमंड की बजाय 199 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।

काम की बात :- आपको बता दें कि डेली स्पेशल रोज अपडेट होता है। इस वजह से इस स्टोर में मिलने वाले आइटम भी बदल जाते हैं। यही कारण है कि गेमिंग आइटम को जल्द से जल्द खरीदने की सलाह दी जाती है।

ऐसे खरीदें गेमिंग आइटम

1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन कर लें।

2. होम स्क्रीन से स्टोर सेक्शन में जाएं।

3. आपको डेली स्पेशल दिखेगा, उस पर टैप करें।

4. अब आपकी स्क्रीन पर डेली स्पेशल सेक्शन ओपन होगा।

5. यहां से आप अपनी पसंद के आइटम को खरीद सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।