Free Fire Max में Infernal Netherworld और Mossy Vinehorn स्किन मिल रही फ्री, आया नया इवेंट

Free Fire Max AWM X M4A1 Ring इवेंट आ गया है। इसमें Mossy Vinehorn और AWM Crimson Firehorn जैसी गन स्किन पाने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा, टोकन भी रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं।

Published By: ajay verma | Published: Sep 11, 2024, 09:50 AM (IST)

Free Fire Max खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। गेम में नया लक रॉयल इवेंट AWM X M4A1 Ring लाइव हुआ है, जिसमें शानदार स्किन पाने का मौका मिल रहा है। इनसे न केवल वेपन की ताकत बढ़ेगी बल्कि जीतने की संभावना भी बहुत अधिक बढ़ जाएगी। इसके अलावा, इवेंट में रिवॉर्ड के तौर पर यूनिवर्सल रिंग टोकन भी मिलेंगे। इनके जरिए रिवॉर्ड्स को आसानी से रिडीम करके पाया जा सकेगा। आइये, नीचे जानते हैं फ्री फायर मैक्स के नए इवेंट की हर डिटेल। और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी, लाइव हुआ नया इवेंट, लूट क्रेट के साथ मिल रहे प्रीमियम Emote

Free Fire Max का AWM X M4A1 Ring इवेंट अगले 13 दिन तक लाइव रहेगा। इसमें M4A1 Infernal Netherworld, Mossy Vinehorn, AWM Crimson Firehorn और M4A1 Sunrise Real गन स्किन रिवॉर्ड के तौर पर दी जा रही हैं। इन स्किन से वेपन्स की रेंज रेट ऑफ फायर और डैमेज बढ़ जाएगा, जिससे विरोधी को नॉक आउट करने में आसानी होगी। साथ ही, गेम में स्पेशल एलिमिनेशन नोटिफिकेशन देखने को मिलेगा। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 27 March 2026: नए कोड फ्री में दिलाएंगे कैरेक्टर समेत ढेरों आइटम आज, ऐसे करें रिडीम

कैसे पाएं Infernal Netherworld स्किन

यह एक लक रॉयल इवेंट है। इससे रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करना होगा, जिसके लिए आपको 20 डायमंड खर्च करने होंगे। वहीं, 10+1 यानी 11 बार स्पिन करने के लिए 200 डायमंड लगेंगे। इसके अलावा, प्लेयर्स टोकन को एक्सचेंज करके भी गन स्किन पा सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX Diamonds: नया Top-Up इवेंट शुरू, डायमंड्स के साथ बोनस M1917 Bubble Trouble गन स्किन पाएं फ्री

  • 225 रिंग टोकन एक्सचेंज करने पर Infernal Netherworld स्किन मिलेगी।
  • 200 रिंग टोकन एक्सचेंज करने पर Shadow Netherworld स्किन मिलेगी।
  • 175 रिंग टोकन एक्सचेंज करने पर Venom Netherworld स्किन मिलेगी।
  • 175 रिंग टोकन एक्सचेंज करने पर Sunrise Realm स्किन मिलेगी।
  • 175 रिंग टोकन एक्सचेंज करने पर Glacier Netherworld स्किन मिलेगी।
  • 200 रिंग टोकन एक्सचेंज करने पर Crimson Firehorn स्किन मिलेगी।
  • 200 रिंग टोकन एक्सचेंज करने पर Mossy Vinehorn स्किन मिलेगी।
  • 200 रिंग टोकन एक्सचेंज करने पर Iron Etherhorn स्किन मिलेगी।
  • ऊपर बताई गई गन स्किन के अलावा खिलाड़ी टोकन से लैग-पॉकेट, वेपन लूट क्रेट और बॉनफायर जैसे आइटम्स भी पा सकते हैं।

    कैसे करें स्पिन

    • सबसे पहले फ्री फायर मैक्स फोन में ओपन करें।
    • लेफ्ट कॉर्नर में बने लक रॉयल सेक्शन में जाएं।
    • यहां आपको टॉप पर रिंग इवेंट मिलेगा।
    • नीचे डायमंड पर टैप करके स्पिन करें।
    • स्पिन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिवॉर्ड मिल जाएगा।

    टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।