Free Fire MAX में फ्री मिल रही Cheerful Bunny Parachute स्किन और बहुत कुछ, ऐसे करें
Free Fire MAX में Aim for the Head इवेंट आज से शुरू हो गया है। इसमें प्लेयर्स को फ्री में Cheerful Bunny Parachute स्किन रिवॉर्ड के तौर पर मिल रही है।
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 16, 2024, 03:29 PM (IST)
हाइलाइट
- Free Fire MAX में Aim for the Head इवेंट 19 जनवरी तक चलेगा।
- इसमें रिवॉर्ड पाने के लिए टास्क पूरा करना होगा।
- प्लेयर्स को स्पेसिफिक संख्या में हेडशॉट लगाने होंगे।
Free Fire MAX में Aim for the Head प्लेयर्स को एक से एक अच्छे कॉस्मेटिक आइटम पाने का मौका मिल रहा है। इस धमाल इवेंट में मिल रहे आइटम्स में से एक Cheerful Bunny Parachute skin है। इसके अलावा भी प्लेयर्स को बहुत कुछ मिल रहा है। यह इवेंट गेम में कुछ ही दिनों के लिए आया है। हालांकि, इवेंट के जरिए आइटम पाने के लिए प्लेयर्स को कुछ टास्क पूरे करने होते हैं। आइये, डिटेल में जानते हैं।
Free Fire MAX Aim for the Head Event
Free Fire MAX Aim for the Head Event गेम में आज यानी 16 जनवरी, 2024 से शुरू हो गया है। यह गेम में 19 जनवरी तक के लिए लाइव रहेगा। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि प्लेयर्स को इवेंट में किस तरह के टास्क पूरा करना होगा। गेमर्स को रिवॉर्ड के तौर पर आइटम पाने के लिए स्पेसिफिक संख्या में हेडशॉट लगाने होंगे। टास्क पूरा करने पर Cheerful Bunny Parachute स्किन मिलेगी। टास्क और टास्क लिस्ट नीचे दी गई है।
टास्क और रिवॉर्ड
- Titanium Weapon Loot Crate पाने के लिए प्लेयर्स को सात हेडशॉट लगाने होंगे।
- 15 हेडशॉट लगातर प्लेयर्स फ्री में या को Cheerful Bunny Parachute पा सकते हैं। या फिर 3x Gold Royale Vouchers (एक्सपायर डेट 29 फरवरी, 2024)
बता दें कि गरेना ने टास्क पुरा करने के लिए कोई स्पेसिफिक गेम मोड नहीं बताया है। प्लेयर्स अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी मोड में गेम खेलकर हेडशॉट पा सकते हैं। क्लैश मोड में प्लेयर्स आसानी से हेडशॉट पा सकते हैं। प्लेयर्स के पास यह अच्छा मौका है।
Titanium Weapon Loot Crate ओपन करके प्लेयर्स Titanium MP40, Steel Winds UMP, Silver Bullet M14 और Divine Explosion M79 पा सकते हैं।
रिवॉर्ड के लिए कैसे करें क्लेम?
- रिवॉर्ड पाने के लिए गेम ओपन करें दें।
- इसके बाद स्क्रीन के लेफ्ट साइड में आ रहे इवेंट ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर Activities सेक्शन के तहत Aim for the Head इवेंट पर क्लिक कर दें।
- अब रिवॉर्ड के सामने आ रहे क्लेम बटन पर क्लिक कर दें।
इस तरह आप आसानी से फ्री रिवॉर्ड पा सकेंगे। प्लेयर्स को डायमंंड यानी इन-गेम करेंसी भी खर्च नहीं करने होंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।