Free Fire Max की 5 दमदार Shotguns, एक शॉट में गेम से बाहर होगा विरोधी
Free Fire Max में शॉटगन के इस्तेमाल से क्लोज रेंज फाइट जीती जा सकती हैं। हम नीचे गेम में मिलने वाली सबसे घातक गन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको जीत दिलाने में अहम योगदान देंगी।
Published By: ajay verma | Published: May 08, 2024, 10:43 AM (IST)
हाइलाइट
- Free Fire Max लोकप्रिय मल्टीप्लेयर गेम है
- इसमें कई घातक शॉटगन मिलती हैं
- इनके उपयोग से क्लोज रेंज फाइट्स जीती जा सकती हैं
Free Fire Max में जीत दर्ज करने में गन अहम रोल अदा करती है। इस गेम में अलग-अलग प्रकार की गन मिलती हैं, जिनमें से एक शॉटगन है। इसका उपयोग क्लोज रेंज की फाइट्स में किया जाता है। इस वेपन के जरिए विरोधी को एक बार में ही नॉक आउट किया जा सकता है। हम आपको इस आर्टिकल में गेम में मिलने वाली पावरफुल शॉटगन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप मैच में शुरुआती फाइट्स जीत सकते हैं। चलिए इन शॉटगन पर डालते हैं एक नजर...
Free Fire Max 5 Best Shotguns to eliminate Enemy quickly
M1887
एम1887 गेमर्स के बीच बहुत पॉपुलर है। ज्यादातर प्लेयर्स शुरुआती फाइट्स में इस शॉटगन का इस्तेमाल करते हैं। इसका डैमेज रेट 100 और फायर रेट 40 है। यह दुश्मन को बहुत नुकसान पहुंचाती है। इसके इस्तेमाल से मैच में बढ़त बनाई जा सकती है। हालांकि, इस वेपन को लोड होने में समय लगता है।
M1014
फ्री फायर मैक्स में जो प्लेयर्स क्लोज रेंज फाइट्स पसंद करते हैं, यह शॉटगन उनके लिए एकदम परफेक्ट है। इसकी मदद से दुश्मन को एक बार में नॉक आउट किया जा सकता है। इसका डैमेज रेट और फायर रेट बहुत हाई है, लेकिन एक्यूरेसी अच्छी है। इससे दूर से निशाना नहीं लगाया जा सकता है। इसका उपयोग केवल आमने-सामने की लड़ाई में किया जा सकता है।
SPAS12
यह पावरफुल शॉट-रेंज शॉटगन है। इसका इस्तेमाल करके आप अपने दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन अगर आप निशाने से चूक गए, तो आपके नॉक आउट होने की संभावना बढ़ जाएगी। इसलिए विरोधी के करीब जाकर इसका उपयोग करें।
M1014
फ्री फायर मैक्स में मिलने वाली इस शॉटगन से आसपास मौजूद विरोधी को नॉक आउट किया जा सकता है। इसकी डैमेज रेट और मूवमेंट स्पीड अच्छी है। फायर रेट भी ठीक ठाक है। इस गन से क्लोज फाइट्स जीती जा सकती हैं।
MAG-7
यह ऐसी शॉटगन है, जिसका उपयोग मिड रेंज फाइट्स में किया जा सकता है। इसके स्टेट्स पर नजर डालें, तो इसका डैमेज रेट 90 के करीब है। इसका फायर रेट और मूवमेंट ठीक है। हालांकि, मैगजीन का साइज छोटा है। इस कारण गन को लोड होने में वक्त लगता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।