Free Fire Max की 5 बेस्ट Gloo Wall स्किन्स, दुश्मन से बचाने के साथ देंगी क्लासी Look

Free Fire Max में मिलने वाली ग्लू वॉल को स्किन का इस्तेमाल करके आकर्षक बनाया जा सकता है। नीचे कुछ स्किन बताई गई हैं, जिससे आपको गेम में अलग लुक मिलेगा।

Published By: ajay verma | Published: Oct 04, 2024, 02:14 PM (IST)

Free Fire Max के सबसे ज्यादा काम आने वाले आइटम्स में से एक Gloo Walls हैं। इस आइटम का इस्तेमाल करके गेम में दुश्मन के घातक हमले से खुद को बचाया जा सकता है। इससे खुद को हील करने और सर्वाइव करने में मदद मिलती है। अच्छी बात यह है कि स्किन्स का उपयोग करके ग्लू वॉल को आकर्षक बनाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में फ्री फायर मैक्स स्टोर में मिलने वाली कुछ चुनिंदा ग्लू वॉल स्कीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको पसंद आएंगी। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max Gloo Wall Skins

Winter Shiba

विंटर शीबा ग्लू वॉल स्किन बहुत क्यूट है। इसमें नीले रंग का इस्तेमाल किया गया है, जो दिखने में बहुत सुंदर लगता है। इसके अलावा, स्किन में तीन डॉगी भी हैं, जो बहुत आकर्षक हैं। इस ग्लू वॉल स्किन को 599 डायमंड इस्तेमाल करके खरीदा जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Ruins colossus

फ्री फायर मैक्स की इस स्किन को डीमॉन थीम दी गई है। इस पर एक ड्रागन बना है और आसपास पीले रंग का उपयोग किया गया है। इसका इस्तेमाल करके आप खुद को बचा सकेंगे। इसकी कीमत 399 डायमंड है। इसे हाल ही में गेमिंग स्टोर में जोड़ा गया है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Animal Rascal

एनिमल रास्कल वेपन स्किन में ब्राइट कलर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें एक तरफ चिकन बन है, तो दूसरी तरफ Racoon बना है। इस स्किन को 399 डायमंड खर्च करके अपना बनाया जा सकता है।

Dragon Bite

जैसा कि नाम से प्रतित होता है कि इस स्किन पर ड्रैगन बना है, जो गुस्से में दिखाई दे रहा है। इससे आपको प्रोटेक्शन के साथ गेम में काफी अलग लुक मिलेगा। इसे 399 डायमंड खर्च करके खरीदा जा सकता है।

Divinity Blast

इस स्किन का कलर काफी ब्राइट है। यह स्किन येलो और गोल्डन कलर की है, जो दिखने में बहुत सुंदर लगती है। इसके अलावा, स्किन में मास्क पैटर्न बना है। इस शानदार ग्लू वॉल स्किन को ऐप स्टोर में जाकर 399 डायमंड यूज करके खरीदा जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।