Free Fire Max के 5 बेस्ट इमोट्स, दुश्मनों को धमकाने के साथ चिढ़ाने तक का करेंगे काम

Free Fire Max में इमोट्स काफी पसंद किए जाने वाले आइटम्स में से एक है। इन इमोट्स के जरिए गेम में आपका कैरेक्टर स्पेशल एक्शन करने में सक्षम रखता है। इन एक्शन के जरिए आप दुश्मनों को धमकाने से लेकर चिढ़ाने तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

Published By: Manisha
Published: Apr 23, 2024, 08:11 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire Max के 5 बेस्ट इमोट्स
  • दुश्मनों को धमकाने में आएंगे मदद
  • इन्हें कम से कम डायमंड्स में खरीदा जा सकता है

Free Fire Max भारत के पॉपुलर बैटल रॉयल गेम में से एक है। इस गेम में कई इन-गेम आइटम्स मिलते हैं, जिनमें कुछ आइटम्स के जरिए आप गेम में जीत हासिल कर सकते हैं। वहीं, कुछ आइटम्स गेम में आपके कैरेक्टर को स्पेशल फील प्रोवाइड करते हैं। इनमें कैरेक्टर स्किन, आउटफिट बंडल व इमोट्स आदि शामिल है। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

इमोट्स Free Fire Max का काफी पसंद किया जाने वाला आइटम है। इमोट्स के जरिए आप गेम में मजे करते हैं व अन्य प्लेयर्स के साथ इंटरेक्ट करते हैं। गेमर्स अक्सर नए-नए इमोट्स पर नजर बनाए रखते हैं। आज हम आपको Free Fire Max के कुछ बेस्ट इमोट्स की जानकारी यहां देने जा रहे हैं, जिन्हें आप कम से कम डायमंड्स खर्च करके खरीद सकते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max 5 Best emotes

Swaggy Dance

Swaggy Dance इमोट को 199 डायमंड्स के साथ खरीदा जा सकता है। इस इमोट को डांसर्स द्वारा काफी पसंद किया जता है। जब भी प्लेयर्स इस इमोट का इस्तेमाल करते हैं, तो कैरेक्टर स्पेशल Swaggy Dance करने लग जाता है। इसमें पैर और हाथों दोनों की मूवमेंट होती है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Spin Master

Spin Master Caption of the World को पाने के लिए आपको 399 डायमंड्स खर्च करने होंगे। इस इमोट के इस्तेमाल पर कैरेक्टर अपनी खास स्पिन कला शो करता है। इस इमोट के जरिए आप अपने दूसरे प्लेयर्स को चिढ़ा सकते हैं।

One Finger Pushup

One Finger Pushup इमोट को 199 डायमंड्स के जरिए खरीदा जा सकता है। यह भी फ्री फायर मैक्स का सबसे पसंद किया जाने वाला इमोट है। जैसे कि आप इस इमोट का इस्तेमाल करेंगे, वैसे ही कैरेक्टर 1 उंगली से पुशअप करने लग जाता है। इस इमोट के जरिए कैरेक्टर अपनी पावर शोऑफ करता है।

Intense Stare

Intense Stare इमोट को फ्री फायर गेम में काफी पसंद किया जाता है। इस इमोट को आप 199 डायमंड्स खर्च करके पा सकते हैं। इसके जरिए कैरेक्टर अपनी स्पेशल फ्लिप करके दिखाता है।

Threaten

Threaten इमोट का इस्तेमाल करके आप अपनी विरोधियों को इशारे में धमका सकते हैं। इस इमोट का इस्तेमाल करने पर कैरेक्टर गला रौंद देने की धमकी देते दिखता है। इस इमोट को भी आप 199 डायमंड्स के खर्च पर पा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।