Free Fire MAX के 3 नए ग्लू वॉल स्किन, दुश्मन से बचना होगा आसान

Free Fire MAX में ग्लू वॉल स्किन काफी पसंद किया जाने वाला इन-गेम आइटम है। यह आइटम आपको दुश्मन से बचाने व दुश्मन को चकमा देने के काम आता है। यहां देखें गेम में जुड़ी 3 नई आकर्षित ग्लू वॉल स्किन की डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jul 03, 2024, 07:20 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX की 3 नई ग्लू वॉल स्किन
  • मिलेगा आकर्षक डिजाइन
  • दुश्मन से बचाएगी ये ग्लू वॉल स्किन

Free Fire MAX में भारत का पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। इस गेम में प्लेयर्स को अपने सामने वाले दुश्मनों को मार गिराना होता है, जिसके लिए कई आइटम्स की जरूरत होगी। दुश्मन को मात देने के लिए जहां वेपन्स की जरूरत पड़ती है, वहीं दुश्मन से खुद को बचाने के लिए भी गेम में कई आइटम्स मौजूद है। इनमें से सबसे स्पेशल आइटम ग्लू वॉल स्किन का है। ग्लू वॉल स्किन आपके और आपके दुश्मन के बीच एक दीवार बना देता है, जिससे दुश्मन आप पर वार नहीं कर पाता। इसके अलावा, गेम में घायल प्लेयर्स को ठीक होने के लिए भी ग्लू वॉल स्किन की जरूरत पड़ती है। अगर आप भी फ्री फायर मैक्स गेम को खेलना पसंद करते हैं, तो आपको अपने पास कुछ ग्लू वॉल स्किन रखनी चाहिए। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस

आज हम आपको Free Fire MAX गेम में जुड़ी 3 नई ग्लू वॉल स्किन की जानकारी देने जा रहे हैं। इन ग्लू वॉल स्किन को आप महज 599 डायमंड्स में गेम में खरीद सकते हैं। साथ ही इन नई ग्लू वॉल स्किन में आपको आकर्षित डिजाइन भी मिलेगा। यह ग्लू वॉल स्किन आपके और आपके दुश्मनों के बीच एक शील्ड बना देता है, जिससे आप दुश्मन के वार से बच सकेंगे। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक

Dragon Bite Gloo Wall skin

Dragon Bite ग्लू वॉल स्किन को Free Fire Max में कुछ समय पहले ही एड किया गया है। हाल ही में Wall Royale इवेंट जोड़ा गया था। इस इवेंट में आप इस ग्लू वॉल स्किन को स्पिन करके पा सकते थे। वहीं, अब इस ग्लू वॉल स्किन की कीमत 399 डायमंड्स है। यह ग्लू वॉल स्किन देखने में काफी अट्रैक्टिव है, जिसमें खतरनाक ड्रैगन का चेहरा देखने को मिलता है। यह ड्रैगन अपने मुंह से आग उगल रहा है। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम

Digi Smiley Gloo Wall Skin

Digi Smiley फ्री फायर मैक्स का नया ग्लू वॉल स्किन है। इसकी कीमत भी 399 डायमंड्स है। इस ग्लू वॉल स्किन का लुक भी काफी अलग है। इसमें आपको कलरफुल डिजाइन व स्माइली देखने को मिलते हैं।

Aurora Core Gloo Wall Skin

Aurora Core भी फ्री फायर मैक्स का एक पसंदीदा ग्लू वॉल स्किन है। इस ग्लू वॉल स्किन की कीमत भी 599 डायमंड्स है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।