Free Fire Max में आया नया रिंग इवेंट, फेस्टिवल टोकन के साथ मिलेंगी प्रीमियम गन स्किन

Free Fire Max में नया लक रॉयल इवेंट M1887 Ring लाइव हुआ है। इसमें प्रीमियम गन स्किन Hand of Hope और Rapper Underworld दी जा रही है। इसके अलावा, टोकन भी मिल रहे हैं, जिन्हें एक्सचेंज करके धमाकेदार रिवॉर्ड्स जीते जा सकते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Apr 09, 2024, 10:05 AM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire Max में नया रिंग इवेंट लाइव हुआ है
  • इसमें रिवॉर्ड्स के तौर पर प्रीमियम गन स्किन दी जा रही है
  • इसमें टोकन भी मिल रहे हैं

Free Fire Max में नया लक रॉयल इवेंट ऐड हुआ है। इसका नाम एम1887 रिंग है। इसमें ग्रैंड प्राइज के तौर पर दो एक्सक्लूसिव गन स्किन दी जा रही हैं। इससे गन लुक पूरी तरह से बदल जाएगा और उसकी पावर भी कई गुना बढ़ जाएगी, जिससे गेम में ज्यादा किल निकाले जा सकेंगे। इसके अलावा, फेस्टिवल टोकन भी रिवार्ड्स के रूप में दिए जा रहे हैं। इनकी मदद से प्लेयर्स लक रॉयल में मिलने वाले रिवॉर्ड्स प्राप्त कर पाएंगे। बता दें कि गेम डेवलपर गरेना समय-समय पर प्लेयर्स के लिए गेम में इवेंट्स जोड़ता रहता है। इनसे से प्रीमियम आइटम्स पाने का मौका मिलता है।

Free Fire Max Ring Event

फ्री फायर मैक्स का रिंग इवेंट लाइव हो चुका है और यह अगले 13 दिन तक चलेगा। इस दौरान आप M1887 Hand Of Hope और Rapper Underworld गन स्किन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको डायमंड खर्च करके लकी ड्रॉ स्पिन करना होगा।

एक स्पिन करने के लिए 20 डायमंड इस्तेमाल करने होंगे, जबकि 10+1 स्पिन के लिए 200 डायमंड लगेंगे। इसके अलावा, इवेंट में मौजूद एक्सचेंज सेक्शन में जाकर स्पेशल फेस्टिवल टोकन बदलकर भी इवेंट में मिलने वाले आइटम्स पाए जा सकते हैं।

M1887 – Aqua Burst: 225x Festival Tokens

M1887 – Terrano Burst: 225x Festival Tokens

M1887 – Winterlands 2020: 200x Festival Tokens

M1887 – Glistening Nightstar: 100x Festival Tokens

Name Change Card: 40x Festival Tokens

Room Card: 15x Festival Tokens

Magic Cube Fragment: 5x Festival Tokens

MP40 New Year Weapon Loot Crate: 4x Festival Tokens

FAMAS Moonwalk Loot Crate: 4x Festival Tokens

Halloween Weapon Loot Crate: 4x Festival Tokens

Swordsman Legends Weapon Loot Crate: 4x Festival Tokens

Armor Crate: 1x Festival Tokens

Supply Crate: 1x Festival Tokens

Leg Pockets: 1x Festival Tokens

Pocket Market: 1x Festival Tokens

Bonfire: 1x Festival Tokens

Airdrop Aid: 1x Festival Tokens

Secret Clue: 1x Festival Tokens

Bounty Token: 1x Festival Tokens

रिंग इवेंट में भाग लेने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स :-

1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।

2. इवेंट सेक्शन पर क्लिक करके लक रॉयल सेक्शन में जाएं।

3. यहां आपको M1887 Ring इवेंट मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

4. यहां से आप डायमंड खर्च करके धमाकेदार रिवॉर्ड्स जीत सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।