Free Fire India में मिलेगा Zombie Hunt, जानें कैसे हैं मोड के फीचर्स
Free Fire India का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस गेम को कई बदलावों के साथ लाया जा रहा है। गेम में Zombie Hunt मोड भी मिलेगा, जो ग्लोबल वर्जन में है।
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 07, 2023, 02:48 PM (IST)
हाइलाइट
- Free Fire India 1 नवंबर को लॉन्च हो सकता है।
- इस खासतौर पर भारतीय के लिए डिजाइन किया गया है।
- गेम में मिलने वाला Zombie Hunt मोड कई यूनिक फीचर्स के साथ आएगा।
Free Fire India को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले साल भारत में बैन हुए फ्री फायर का भारतीय वर्जन है। Garena ने 31 अगस्त को इसकी लॉन्चिंग अनाउंस की थी। गेम 5 सितंबर को लॉन्च होना था। हालांकि, इसे टाल दिया गया। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, गेम 1 नवंबर को लॉन्च हो सकता है। हालांकि, गरेना ने अभी इससे संबंधित ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। लॉन्च से पहले गेम के फीचर्स के बारे में काफी कुछ पता चल गया है। गरेना ने इसके कई फीचर्स कन्फर्म कर दिए हैं।
फ्री फायर इंडिया गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट है और लिस्टिंग में गेम के साथ आने वाले कई फीचर्स कन्फर्म हो गए हैं। इससे पता चला है कि गेम में Zombie Hunt मोड आने वाला है। आज हम इस आर्टिकल में इस मोड के बारे में बता करेंगे तो आपको बताएंगे कि इसमें क्या फीचर्स मिलते हैं।
Free Fire India Zombie Hunt
आपकी जानकारी के लिए बता दें फ्री फायर के बेहतर ग्राफिक्स वर्जन फ्री फायर मैक्स और ग्लोबल वर्जन में भी Zombie Hunt मिलता है। हालांकि, इसे इंडिया वर्जन में रीवैम्प कर लाया जाएगा। इसके साथ नए मैप और चैलेंज आएंगे। फ्री फायर इंडिया के इस मोड में कई यूनिक नियम और सुविधाओं के साथ लाया जाएगा।
मोड के फीचर्स
अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि फ्री फायर के इस मोड में 4-4 प्लेयर्स वाली दो टीमों के बीच मैच होता है। मोड में प्लेयर्स को वेंडिंग मशीन मिलती है। प्लेयर्स को आइटम्स पाने के लिए टोकन की जरूरत होती है। मोड़ में एंटर करने के बाद एक काउंटआउट शुरू हो जाएगा।
फिर दो बड़े जॉम्बी बॉस Mr. V और The Butcher से आपकी लड़ाई होगी। उन्हें खत्म करने के लिए प्लेयर्स के पास सीमित समय होता है। समय खत्म होने से पहले प्लेयर्स को उन्हें हराना होता है।
समय रहते अगर प्लेयर किल नहीं हासिल कर पाते हैं तो ऐसे में जॉम्बी टीम की जीत हो जाएगी। जो प्लेयर्स फाइट के समय नॉक होते हैं, वे थोड़े समय में वापस आ जाएंगे। इसके लिए प्लेयर्स को टोकन खर्च पड़ते हैं।
टोकन कलेक्ट करने का आसान तरीका किल्स है। हर किल पर प्लेयर को टोकन मिलेगा। Free Fire India में इस मोड को इससे अलग कुछ बदलावों के साथ लाया जाएगा। हालांकि, कई चीजें फ्री फायर जैसी ही होंगी। अगर ऐसा हुआ तो यहां बताए गए मोड के कुछ फीचर्स आपको फ्री फायर इंडिया में भी देखने को मिल सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।