Free Fire India को टक्कर देने की तैयारी में BGMI, MS धोनी के सामने ला रहा बॉलीवुड स्टार

Krafton India ने "PLAY PURE" टैगलाइन के साथ लेटेस्ट टीजर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो से संकेत मिले हैं कि जल्द ही इस गेम में बॉलीवुड तड़का देते हुए बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की एंट्री हो सकती है।

Published By: Manisha | Published: Sep 04, 2023, 06:03 PM (IST)

हाइलाइट

  • Krafton India के लेटेस्ट टीजर वीडियो में दिखी RS की झलक
  • Free Fire India ने M.S Dhoni को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर
  • फ्री फायर इंडिया को टक्कर देने की तैयारी में BGMI

Free Fire India भारत में लॉन्च होने को तैयार है। 5 सितंबर से यह गेम Google Play store और App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा। Garena ने गेम की वापसी के लिए धमाकेदार तैयारी की हुई है। कंपनी ने इस गेम के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान M.S Dhoni को न केवल अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है बल्कि वह Thala नाम से गेम में उनका एक कैरेक्टर भी लेकर आने वाले हैं। इसी बीच फ्री फायर इंडिया गेम को टक्कर देने वाले कॉम्पिटिटर BGMI ने भी कुछ इसी तरह की तैयारी शुरू कर दी है। लेटेस्ट टीजर वीडियो से संकेत मिले हैं कि बीजीएमआई जल्द ही गेम में नया सेलेब्रिटी ट्विस्ट लेकर आने वाला है। और पढें: BGMI 4.5 अपडेट: इस बार गेम में होगा Naruto एनीमे के थीम वाला मैप, जानिए कब से शुरू होगा कोलैबोरेशन

टीजर वीडियो

Krafton India ने अपने ऑफिशियल Youtube चैनल पर लेटेस्ट टीजर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की टैगलाइन "PLAY PURE" दी गई है, जिसमें एक नया कैरेक्टर सोफे पर बैठा दिख रहा है। इस कैरेक्टर ने ब्लैक कलर की जैकेट पहनी हुई है, जिसपर RS लिखा दिख रहा है। साथ ही वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है, "सॉफ्ट रिहर्सल बहुत हुई, ''बहुत हार्ड" जल्द आ रहा है।" और पढें: BGMI 4.5 update: इस बार गेम में होंगी Ferrari की स्पोर्ट्स कारें, इस तारीख से शुरू होगा इवेंट

> और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

वीडियो में कैरेक्टर के RS जैकेट और बहुत हार्ड कीवर्ड से अंदाजा लगाया जा सकता है कि BGMI गेम में जल्द ही बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की एंट्री हो सकती है। रणवीर सिंह के साथ बीजीएमआई का कॉलेब्रेशन गेम-चेंजर हो सकता है।

BGMI के ब्रांड एंबेसडर बन सकते हैं रणवीर

इस यूट्यूब वीडियो के कमेंट सेक्शन का रूख करें, तो फैन्स अंदाजा लगा चुके हैं कि बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह गेम में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं। वहीं, कुछ फैन्स का कहना है कि Krafton BGMI गेम में रणवीर सिंह को अपना ब्रांड एंबेसडर बना सकते हैं। फिलहाल, गेम डेवलपर ने टीजर वीडियो के अलावा रणवीर सिंह या फिर उनके कैरेक्टर से जुड़ी किसी प्रकार की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

फ्री फायर इंडिया की वापसी

फ्री फायर गेम को पिछले साल 2022 को भारत में बैन कर दिया गया था। डेढ़ साल लगे बैन के बाद अब फाइनली इसे Free Fire India नाम से वापस भारत में लाया जा रहा है। 5 सितंबर से यह गेम डाउनोलड करने और खेलने के लिए उपलब्ध हो जाएगी। Garena ने इस गेम के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाया है और उनका एक स्पेशल Thala नाम का कैरेक्टर पेश किया जाएगा, जो कि अपने बल्ले से दुश्मनों के छक्के छुड़ाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।