Free Fire India ने जारी किया Monster Ring का वीडियो, जानें क्या है खास
Free Fire India Official ने इस बैटल रॉयल गेम के नए Monster Ring इवेंट का वीडियो जारी किया है। इस इवेंट में प्लेयर्स के पास कई तरह के रिवॉर्ड्स जीतने का मौका है।
Published By: harshit harsh | Published: Sep 15, 2023, 08:20 PM (IST)
Free Fire India ने अपने आधिकारिक YouTube चैनल से Monstor Ring का वीडियो जारी किया है। फ्री फायर के इस कॉस्मैटिक बंडल का प्लेयर्स को काफी लंबे समय से इंतजार था। इस बंडल में प्लेयर्स के पास चार आकर्षक कॉस्मैटिक आइटम मिलेंगे, जिनमें दो आउटफिट्स, एक गन स्किन और एक वीकल स्किन शामिल हैं। फ्री फायर इंडिया के आधिकारिक चैनल से जारी यह Monster Ring का वीडियो दर्शाता है कि इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा। गरेना के बैटल रॉयल गेम का यह इवेंट 14 सितंबर 2023 से लेकर 27 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्लेयर्स के पास ये रिवॉर्ड्स जीतने का मौका है।
Monster Ring Bundle
Free Fire Monster Ring में मिलने वाले ये आइटम Glee Spree ब्रांड के हैं, जिसमें उनके पास Trend+ प्रोग्रेस प्वाइंट मिलेंगे। इस लक रॉयल इवेंट में प्लेयर्स के स्पिन चांस खरीदना पड़ता है। ये स्पिन चांस प्लेयर्स को इन-गेम करेंसी यानी डायमंड खर्च करने पर मिलता है। सिंगल स्पिन के लिए प्लेयर्स को 20 डायमंड खर्च करने पड़ते हैं, जबकि 200 डायमंड खर्च करने पर प्लेयर्स को 11 स्पिन का मौका मिलता है। आइए, जानते हैं Monster Ring में मिलने वाले कलेक्टेबल आइटम्स के बारे में...
- Cobalt Monster Club Bundle
- Scarlet Monster Club Bundle
- SCAR – Monster Attack
- Sports Car – Monster Transformer
- Universal Ring Token
- 2x Universal Ring Tokens
- 3x Universal Ring Tokens
- 5x Universal Ring Tokens
- 10x Universal Ring Tokens
इन यूनिवर्सल रिंग का इस्तेमाल अन्य बंडल से रिवॉर्ड एक्सचेंज करने के लिए भी किया जा सकता है। Cobalt Monster Club के इन 11 आइटम्स को एक्सचेंज किया जा सकता है।
इस तरह मिलेगा Cobalt Monster Club Bundle
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।