Free Fire India के अलावा जल्द लॉन्च होंगे ये बैटल रॉयल गेम्स, Google Play Store पर करें रजिस्टर

Free Fire India के अलावा कई और बैटल रॉयल गेम गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध हैं। इन गेम्स को आने वाले कुछ महीनों में भारत में डाउनलोड और खेलने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Published By: harshit harsh | Published: Sep 08, 2023, 03:04 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire India का प्लेयर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
  • इस गेम के अलावा कई और बैटल रॉयल गेम भारत में लॉन्च होंगे।
  • इन गेम्स का भी प्री-रजिस्ट्रेशन गूगल प्ले स्टोर पर शुरू हो गया है।

Free Fire India आने वाले कुछ सप्ताह में भारत में डाउनलोड और खेलने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। गरेना का यह बैटल रॉयल गेम 5 सितंबर को लॉन्च किया जाना था, जिसे कंपनी ने कुछ सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया है। पिछले साल 14 फरवरी 2022 को इस बैटल रॉयल गेम पर बैन लगा था, तब से प्लेयर्स इसकी वापसी का इंतजार कर रहे थे। गूगल प्ले स्टोर पर फ्री फायर इंडिया गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। फ्री फायर इंडिया के अलावा कई और बैटल रॉयल गेम हैं, जो आने वाले दिनों में भारत में लॉन्च होने वाले हैं और इन गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन उपलब्ध है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes for 31 August 2025: आ गए नए कोड्स, Diamonds-Outfits-Booyah Pass पाएं FREE

Call of Duty: Warzone Mobile

Call of Duty: Warzone Mobile को ग्लोबली 1 नवंबर 2023 को लॉन्च किया जा सकता है। यह गेम गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है। Free Fire और PUBG Mobile की तरह ही Call of Duty बैटल रॉयल गेम पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। Activision के इस गेम में बेहतरीन ग्राफिक्स मिलता है। इस गेम का गेम-प्ले Call of Duty: Mobile की तरह होगा। इसमें नए मैप्स और वीपन्स मिलेंगे। प्री-रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्लेयर्स को गेम लॉन्च होने के बाद कुछ एक्सक्लूसिव इन-गेम आइटम्स मिल सकते हैं। और पढें: Free Fire India अगले साल होगा लॉन्च! जानें डिटेल

Indus Battle Royale Mobile

SuperGaming का यह बैटल रॉयल गेम को आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। गूगल प्ले स्टोर पर यह गेम फिलहाल प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है। इस गेम में भारतीय सिंधु घाटी सभ्यता की झलक देखने को मिल सकते हैं। इसके लिए इंडस इंजन का इस्तेमाल किया गया है। हाई ग्राफिक्स वाले इस गेम में भारतीय पुराणों और दंत कथाओं पर आधारित कैरेक्टर्स यक्ष, राणा, सर ताज, आर्या और आद्या मिल सकते हैं। इसमें मिलने वाले वेपन्स की बात करें तो विंटेज सनाइपर राइफल, A27 लोकस्ट, SFR-4 समेत कई राइफल और शॉटगन मिल सकते हैं। और पढें: Free Fire Max के 3 बेस्ट ग्लू वॉल स्किन, दुश्मन की आंख में झोंकेंगे धूल

Underworld Gang Wars (UGW)

Underworld Gang Wars बैटल रॉयल गेम को पिछले महीने यानी अगस्त में ही लॉन्च किया जाना था, लेकिन अब तक इसे लॉन्च नहीं किया गया है। यह गेम गूगल प्ले-स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है। इसके गेम-प्ले का वीडियो पिछले महीने ही जारी किया गया है। इस वीडियो में यह काफी हद तक Krafton के BGMI की तरह दिखता है। इसके ग्राफिक्स भी इससे इंस्पायर्ड लगते हैं। गेम डेवलपर Mayhem Studios ने इसकी रिलीज डेट फिलहाल अनाउंस नहीं की है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।