Free Fire India के खास फीचर्स, जो कम कर सकते हैं पैरेंट्स की टेंशन
Free Fire India भारतीय प्लेयर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। इसमें कई ऐसे खास फीचर्स दिए गए हैं, जो प्लेयर्स को गेम की लत लगने से बचाएंगे और पैरेंट्स की टेंशन को कम करेंगे।
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 09, 2023, 01:44 PM (IST)
हाइलाइट
- Free Fire India में सीमित समय तक खेल पाएंगे गेम।
- अभी डेवलपर ने गेम की नई लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है।
- इस गेम को खासतौर पर भारतीय प्लेयर्स के लिए डिजाइन किया गया है।
Free Fire India की लॉन्चिंग को आगे बढ़ा दिया गया है। लोकप्रिय बैंटल रॉयल गेम के डेवलपर Garena ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम चैनल से गेम की लॉन्चिंग को आगे बढ़ाने की घोषणा की थी। साथ ही, यह भी बताया था कि भारतीय प्लेयर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंर देने के लिए गेम को तैयार करने में अभी थोड़ा और समय लगेगा। इसके बाद से गेम को लेकर फैन्स में उत्साह और भी बढ़ गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल भारत में Free Fire बैन कर दिया गया था। अब इस गेम को नए नाम Free Fire India के साथ वापस लाया जा रहा है। इसमें गरेना इस बार कई ऐसे फीचर्स दे रहा है, जो गेम खेलने वाले बच्चों के पैरेंट्स की टेंशन कम करेगा। आइये, यहां ऐसे ही कुछ खास फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Free Fire India के खास फीचर्स
Free Fire India को खास तौर पर भारत के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें ज्यादातर फीचर भारतीय संस्कृति पर बेस्ड होंगे।
गेम को सीमित समय तक ही खेल पाएंगे
बैटल रॉयल गेम खेलने वाले प्लेयर्स गेम के आगे सब कुछ भूल जाते हैं और वे अपना पूरा समय गेम खेलने में ही बिताते हैं। इस कारण प्लेयर्स को पैरेंट्स को चिंता होती है कि उनके बच्चे पढ़ाई और जरूरी में समय न देकर पूरे दिन गेम खेल रहे हैं।
हालांकि, फ्री फायर इंडिया के साथ ऐसा नहीं होगी, क्योंकि इसमें प्लेयर्स सीमित समय के लिए ही गेम खेल पाएंगे। स्पेसिफिक समय तक गेम खेलने के बाद प्लेयर्स को Take a Break का रिमाइंडर मिलेगा। इससे बच्चों को इस गेम की लत नहीं लगेगी।
लिमिटेड डायमंड कर पाएंगे खर्च
आने वाले Free Fire India में टाइम के साथ-साथ डायमंड खर्च करने की भी एक सीमा तय होगी। इन-गेम करेंसी यानी डायमंड असली के पैसों से आते हैं। इस कारण पैरेंट्स को यह चिंता रहती है कि कहीं उनके बच्चे डायमंड खरीदने के लिए ज्यादा पैसे न खर्च कर देंगे।
गेम उनकी इस चिंता को भी दूर कर रहा है। एक दिन में स्पेसिफिक संख्या में ही डायमंड खर्च किए जा सकेंगे।
भारतीय संस्कृति पर बेस्ड होंगे रिवॉर्ड
गेम में प्लेयर्स को भारतीय संस्कृति पर बेस्ड रिवॉर्ड मिलेंगे। इस कारण गेम में एमएस धोनी पर बेस्ड आ रहा Thala कैरेक्टर भी है। इससे भारतीय प्लेयर्स अपने त्यौहारों और सुपरस्टार्स से संबंधि रिवॉर्ड पाएंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।