Call of Duty में नहीं मिल रही जीत, न हो परेशान, फॉलो करें ये काम के टिप्स
Call of Duty शानदार होने के साथ सबसे ज्यादा खेले जाने वाला मोबाइल गेम है। इसमें जीत प्राप्त करना आसान नहीं है, मगर नीचे बताए गए कुछ टिप्स फॉलो किए जाए तो गेम में जीतना आसान हो सकता है।
Published By: ajay verma | Published: Feb 19, 2024, 01:09 PM (IST) | Edited: Feb 19, 2024, 07:36 PM (IST)
हाइलाइट
- Call of Duty प्लेयर्स के बीच पॉपुल है
- इसमें वेपन की लंबी चौड़ी रेंज मिलती है
- हालांकि, गेम में जीत हासिल करना आसान नहीं है
Call of Duty भी BGMI और Free Fire Max की तरह भारतीय प्लेयर्स के बहुत पॉपुलर है। इस गेम के ग्राफिक्स शानदार हैं। इसमें कई मैप्स के साथ अलग-अलग प्रकार के वेपन की अच्छी खासी रेंज मिलती है। हालांकि, इसमें जीत हासिल करना बहुत मुश्किल है। अगर आप भी यह मोबाइल गेम खेलते हैं और अभी तक एक भी फाइट नहीं जीत पाएं हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस आर्टिकल में कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जो गेम जीतने में आपकी मदद करेंगे। इनसे आपको गेम में सर्वाइव करने में भी मदद मिलेगी।
अपने हिसाब से सेटिंग करें
आमतौर पर देखा गया है कि ज्यादातर प्लेयर्स प्रो लेवल के प्लेयर की कंट्रोल सेटिंग कॉपी करते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। प्लेयर्स को अपने हिसाब से सेटिंग एडजस्ट करनी चाहिए। इससे स्किल बेहतर होगी और निशाना लगाने में भी आसानी होगी।
अपने दोस्तों के साथ खेलें
कॉल ऑफ ड्यूटी में रेंडम टीम की बजाय अपने दोस्तों के साथ गेम खेलें। बेहतर कम्युनिकेशन के जरिए आप अपने दोस्तों की मदद कर पाएंगे। मुसीबत के समय में आपके टीममेट्स भी आपकी मदद करेंगे। अच्छे टीममेट्स से आपके गेम में सुधार होगा और जीतना काफी आसान हो जाएगा। इसके अलावा आप Discord सर्वर में जाकर भी सही टीम को चुनकर उनके साथ गेम खेल सकते हैं।
Practice मोड में करें अभ्यास
अन्य गेम्स की तरह कॉल ऑफ ड्यूटी में भी Practice मोड मिलता है। इसमें अभ्यास करने से आप अपनी फायरिंग के साथ-साथ मूवमेंट और स्ट्रेटेजी स्किल को बेहतर बना सकते हैं। इतना ही नहीं इस मोड में प्रैक्टिस करने से आपके लिए सही वेपन का चुनाव करना भी आसान हो जाएगा।
Sound पर दें ध्यान
कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल गेम में जीत प्राप्त करने के लिए साउंड पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए आप हेडफोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि विरोधी आपके आसपास है। इससे गेम में पकड़ बनाना काफी आसान हो जाएगा।
ऊपर बताए गए टिप्स कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल गेम में प्लेयर की सफलता में अहम भूमिका निभाते हैं। इन टिप्स को फॉलो करने से आपको मैच जीतने में काफी आसानी होगी और आप लंबे समय तक गेम में सर्वाइव भी कर पाएंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।