BGMI भारत में जल्द कर सकता है वापसी, अब मिलेगा लिमिटेड प्ले टाइम और कई बदलाव

Battlegrounds Mobile India (BGMI) भारत में दोबारा वापसी कर सकता है, लेकिन इस बार इस गेमिंग प्लेटफॉर्म में कई बदलाव नजर आएंगे। इसमें लिमिटेड प्ले टाइम भी शामिल होगा।

Published By: Rohit Kumar | Published: Mar 20, 2023, 08:58 AM (IST)

हाइलाइट

  • BGMI भारत में जल्द ही वापसी कर सकता है।
  • इस पर तीन महीने के लिए बैन हटाया जा सकता है।
  • इस बार कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Battlegrounds Mobile India (BGMI) भारत में जल्द ही वापसी कर सकता है। यह गेम PUBG Mobile का वर्जन है। दरअसल, करीब आठ महीने पहले BGMI पर भारत सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया जा चुका है और अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया है कि यह गेम जल्द ही वापसी कर सकता है। यह वापसी Google Play और App Store पर की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गेमिंग ऐप को शर्तों के साथ तीन महीने के लिए अनब्लॉक किया जाएगा। और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!

Krafton डेवलपर द्वारा BGMI तैयार किया गया है और शर्तों की बात करें तो कंपनी को भारत सरकार की सभी शर्तों को मानना होगा। इसके बाद अपने प्लेटफॉर्म में बदलाव भी करने जरूरी होंगे। दरअसल, बीते साल अगस्त में सरकार ने भारतीय यूजर्स की प्राइवेसी को आधार बनाते हुए इस गेम को भारतीय कानून में IT एक्ट की एक धारा - 69A के तहत प्रतिबंधित कर दिया था। और पढें: BGMI 4.4 Update रिलीज डेट और टाइम जारी, जानिए पूरी डिटेल्स

Limited Playtime मिलेगा

इस बार सबसे बड़ा बदलाव ये होगा कि यूजर्स को गेम के अंदर लिमिटेड प्लेटाइम मिलेगा। भारत सरकार ने इस गेम की लत को दूर करने के लिए लिमिटेड प्लेटाइम को लागू करने का फैसला लिया है। इसका मतलब है कि गेम प्रेमी सब कुछ छोड़कर पूरे दिन इस गेम को नहीं खेल पाएंगे। हालांकि रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी नहीं दी है कि एक दिन में यूजर्स कितने समय तक Battlegrounds Mobile India गेम को खेल पाएगा। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

अब नजर नहीं आएगा ब्लड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरा बदलाव ये है कि गेम से ब्लड को रिमूव किया जाएगा। बैन होने से पहले इस गेम के दौरान गोली मारने पर खून दिखाया जाता था। ऐसे में यह कई लोगों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

सर्वर में होंगे बदलाव

रिपोर्ट्स में बताया है कि गेम पब्लिशर के साथ बात हुई है और उसे इंटरनल बदलाव करने को भी कहा गया है। इसमें एडिक्शन से बचाना और साइबर अटैक से यूजर्स को दूर रखना शामिल है। साथ ही इसमें भारत सरकार के दिशा-निर्देशों को भी मानना होगा। हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।