BGMI में जीत होगी पक्की, गेम खेलते समय ध्यान में रखें अहम टिप्स और ट्रिक्स

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में जीतना है, तो सही पोजीशन पर रहना बहुत जरूरी है। इससे गेम में बने रहने में मदद मिलती है और किल निकालना आसान हो जाता है।

Published By: ajay verma | Published: Jan 21, 2025, 11:41 AM (IST)

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में सही पोजीशन का बहुत महत्व है। सही जगह पर होने से आप विरोधियों को आसानी से नॉक आउट कर सकते हैं। साथ ही, गेम में अंत तक बने रहने में मदद मिलती है। हम आपको यहां काम के टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आप गेम में सर्वाइव करने के साथ जीत पाएंगे। चलिए जानते हैं... और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

TPP और FPP के बीच करें स्विच

BGMI में दो व्यू ऑप्शन TPP (Third Person Perspective) और FPP (First Person Perspective) मिलते हैं। टीपीपी के जरिए आप अपनी सराउंडिंग को आसानी से देख सकते हैं। इसके माध्यम से आप दुश्मनों का पीछा करने के साथ नजर रख सकते हैं। हालांकि, यह क्लोज रेंज फाइट के लिए एकदम भी ठीक नहीं है। इसके लिए FPP व्यू का उपयोग करना चाहिए। इसलिए गेम में अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों व्यू के बीच स्विच करें। और पढें: BGMI में आखिर तक जिंदा रहना है? इन ट्रिक्स से चिकन डिनर होगा पक्का

खुले में न खड़े हो

बीजीएमआई में ज्यादातर गेमर्स मैच में ओपन स्पेस में खड़े हो जाते है, जिससे विरोधी उन्हें आसानी से नॉक आउट कर देते हैं। ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। हमेशा ऐसी लोकेशन के आसपास रहें, जहां पेड और बिल्डिंग हो। इससे आपको कवर मिलेगा और आप दुश्मन की गोली से बच जाएंगे।

दुश्मन को बनाएं अपना शिकार

गेम में यदि आपका टीममेट नॉक डाउन हो गया है, तो उसे चारे के तौर पर इस्तेमाल करें। इससे विरोधी किल प्राप्त करने के लिए आपके टीम मेट तक पहुंचेगा और आप इस स्थिति का फायदा उठाकर उसे मार गिरा सकेंगे। ऐसा करने से आपको गेम में बढ़त मिलेगी और जीतने की उम्मीद बढ़ जाएगी।

ऊंचे स्थान पर रहें

बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया में Hill जैसी ऊंची लोकेशन हैं। यहां पर रहने से गेम में एडवांटेज मिलती है और दुश्मन पर नजर रखी जा सकती है। इतना ही नहीं इससे आप लॉन्ग-रेंज की फाइट्स भी आसानी से जीत सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।