BGMI में मिलने वाली सबसे ताकतवर Guns, चटा देंगी दुश्मन को धूल
BGMI में वेपन की भरमार है। यही वजह है कि अधिकतर गेमर्स गलत गन का चयन करते हैं और दुश्मन का शिकार हो जाते हैं। चलिए नीचे जानते हैं बीजीएमआई में मिलने वाली घातक गन के बारे में।
Published By: ajay verma | Published: Sep 24, 2024, 12:01 PM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) अपने ग्राफिक्स और गेमप्ले की वजह से आज भारत में बहुत पॉपुलर है। इस गेम से लाखों गेमर्स जुड़े हैं। इसमें धमाल एक्शन देखने को मिलता है। हालांकि, इसमें चिकन डिनर (Chicken Dinner) यानी जीत हासिल करना बिल्कुल भी आसान है। जीतने के लिए सही वेपन का उपयोग करना बहुत जरूरी है। ज्यादातर प्लेयर्स गलत वेपन का इस्तेमाल करते हैं और कम समय में गेम से बाहर हो जाते हैं। इसलिए हम आपको यहां बीजीएमआई में मिलने वाली कुछ गन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके जीतने की संभावना बढ़ा देंगी।
M416
M416 घातक असॉल्ट राइफल है। यह अनगिनत बुलेट फायर करती है। इसका डैमेज रेट, मजल वेलोसिटी, स्टेबिलिटी और रेंज बहुत हाई है, जिससे गन को कंट्रोल करने में आसानी होती है। इसकी मदद से मिड और क्लोज रेंज की फाइट को आसानी से जीता जा सकता है। गेम की शुरुआत में एम416 को जरूर कलेक्ट करें।
VSS
VSS Marksman Rifle है। आसान शब्दों में कहें तो यह एक स्नाइपर गन की तरह काम करती है। इसमें 9mm की बुलेट लगती है। इस वेपन का डैमेज पर सेकेंड, डैमेज रेट और रेट ऑफ फायर ज्यादा है। इसकी स्टेबिलिटी और रेंज बहुत अच्छी है। इससे दूर बैठे विरोधी को आसानी से नॉक आउट किया जा सकता है।
S686
बीजीएमआई में मिलने वाली इस शॉटगन से आप क्लोज रेंज की फाइट जीत सकते हैं। इस दौरान आपको ज्यादा बुलेट यूज करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका डैमेज रेट 100 प्रतिशत है। इसकी रेंज और स्टेबिलिटी थोड़ी कम है, लेकिन इन खामियों के बाद भी यह गन पावरफुल है।
UMP45
UMP45 लाइटवेट सब-मशीन गन है। इसे आप गेम में आसानी से कैरी कर सकते हैं। इससे मूवमेंट में कोई दिक्कत नहीं आएगी। डैमेज रेट ज्यादा होने से दुश्मन को गेम से बाहर आसानी से किया जा सकता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।