BGMI में मिलेंगे ये 13 शानदार Assault Rifles, सेकेंड्स में ढ़ेर होंगे विरोधी
BGMI में कई तरह के हथियार मिलते हैं, जो विरोधी टीम के सदस्यों को सेकेंड्स में ढेर कर सकते हैं। इनमें असॉल्ट राइफल से लेकर स्नाइपर तक शामिल हैं।
Published By: harshit harsh | Published: Nov 03, 2023, 03:11 PM (IST)
हाइलाइट
- BGMI में कई असॉल्ट से लेकर स्नाइपर तक कई हथियार मिलते हैं।
- इन वेपन्स का इस्तेमाल विरोधी टीम के प्लेयर को नॉक-आउट करने के लिए कर सकते हैं।
- इस गेम में असॉल्ट राइफल सबसे प्रभावी हथियार माने जाते हैं।
Krafton के बैटल रॉयल गेम BGMI (Battlegrounds Mobile India) में प्लेयर्स को गेम में कई तरह के हथियार मिलते हैं। प्लेयर्स मैच के दौरान इन हथियारों का इस्तेमाल करके विरोधी टीम के प्लेयर्स को गेम से बाहर कर सकते हैं। ये हथियार BGMI के गेम-प्ले को और रियलिस्टिक बनाते हैं। गेम में मिलने वाले ये हथियार अलग-अलग कैटेगरी में आते हैं, जिनमें थ्रोएबलस, असॉल्ट राइफल, बोल्ट एक्शन स्नाइपर राइफल, ऑटोमैटिक स्नाइपर राइफल, सब मशीन गन (SMG), शॉटगन, लाइट मशीन गन (LMG), पिस्टल, मिली और क्रॉसबो शामिल हैं। आइए, जानते हैं इन हथियारों के बारे में...
मिलेंगे ये 13 Assault Rifles
BGMI में मिलने वाले असॉल्ट राइफल्स (Assault Rifles) को सबसे इफेक्टिव हथियार माना जाता है। इन हथियारों की बड़ी रेंज होती हैं, जिनमें क्लोज रेंज 1v1 से लेकर लॉन्ग रेंज 4v4 तक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ये हथियार इस्तेमाल करना आसान होता है और कॉम्बैट के दौरान इसे आसानी से मूव कर सकेंगे। ज्यादातर असॉल्ट राइफल्स में 30 बुलेट्स मिलते हैं। हालांकि, मैग्जीन को एक्सटेंड करके इनमें 40 से 50 बुलेट्स तक लोड किए जा सकते हैं।
AKM - इस असॉल्ट राइफल का डैमेज वैल्यू 48 HP है और इसकी फायरिंग रेट 0.1/s है। इसमें 7.62mm का बुलेट लगता है।
Scar-L - इसका डैमेज वैल्यू 41 HP है और इसकी फायरिंग रेट 0.096/s है। इसमें 5.56mm का बुलेट लगता है।
M416 - इसका डैमेज वैल्यू 41 HP है और इसकी फायरिंग रेट 0.085/s है। इसमें भी 5.56mm का बुलेट लगता है।
Groza - इसका डैमेज वैल्यू 45 HP है और इसकी फायरिंग रेट 0.08/s है। इसमें 7.62mm का बुलेट लगता है।
AUG A3 - इसका डैमेज वैल्यू 41 HP है और इसकी फायरिंग रेट 0.085/s है। इसमें 5.56mm का बुलेट लगता है।
M16A - इसका डैमेज वैल्यू 41 HP है और इसकी फायरिंग रेट 0.075/s है। इसमें भी 5.56mm का बुलेट लगता है।
M762 - इसका डैमेज वैल्यू 46 HP है और इसकी फायरिंग रेट 0.086/s है। इसमें 7.62mm का बुलेट लगता है।
Famas - इसका डैमेज वैल्यू 38 HP है और इसकी फायरिंग रेट 0.015/s है। इसमें 5.56mm का बुलेट लगता है।
QBZ - इसका डैमेज वैल्यू 41 HP है और इसकी फायरिंग रेट 0.092/s है। इसमें भी 5.56mm का बुलेट लगता है।
MK47 Mutant- इसका डैमेज वैल्यू 48 HP है और इसकी फायरिंग रेट 0.01/s है। इसमें 7.62mm का बुलेट लगता है।
G36C - इसका डैमेज वैल्यू 41 HP है और इसकी फायरिंग रेट 0.086/s है। इसमें 5.56mm का बुलेट लगता है।
Honey Badger - इसका डैमेज वैल्यू 43 HP है और इसकी फायरिंग रेट 0.09/s है। इसमें 7.62mm का बुलेट लगता है।
Ace32 - इसका डैमेज वैल्यू और इसकी फायरिंग रेट उपलब्ध नहीं है। इसमें भी 7.62mm का बुलेट लगता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।