BGMI गेम में ऐसे चलाएं M416 असॉल्ट गन, हर मैच में निकाल पाएंगे ज्यादा किल
BGMI में M416 गन मिलती है। इसे कंट्रोल करना आसान नहीं है। हालांकि, कुछ बातों का ध्यान रखा जाएं, तो मैच में ज्यादा किल निकाले जा सकते हैं।
Published By: ajay verma | Published: Mar 13, 2025, 12:24 PM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) बैटल रॉयल सेगमेंट का सबसे पॉपुलर मोबाइल गेम है। इसमें इंटेंस गेमप्ले, ग्राफिक्स और अलग-अलग प्रकार के मैप मिलते हैं। साथ ही, वेपन की बड़ी रेंज भी देखने को मिलती है। इनमें सबसे लोकप्रिय M416 गन है। इसका इस्तेमाल करना सभी प्लेयर्स पसंद करते हैं। इससे मैच में ज्यादा किल निकाले जा सकते हैं। हम आपको यहां कुछ टिप देने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने से आप M416 गन को ऑपरेट करने में मास्टर बन जाएंगे और आसानी से ज्यादा किल निकाल पाएंगे। आइए जानते हैं...
स्कोप
BGMI के मैच की शुरुआत में क्लोज और मिड रेंज की फाइट देखने को मिलती हैं। इनमें जीतना बिल्कुल भी आसान नहीं है। यदि स्कोप के साथ M416 गन का इस्तेमाल किया जाए, तो फाइट्स को जीता जा सकता है। स्कोप के उपयोग से क्लियर व्यू मिलेगा, जिससे निशाना लगाने में आसानी होगी और किल निकाले जा सकेंगे।
Tilt मोड
गेम की सेटिंग में जाकर टिल्ट मोड ओन कर दें। इससे फायदा यह होगा कि आपको M416 गन से Aim करने में आसानी होगी और आप सटीक निशाना लगा पाएंगे।
रीलोड
Battlegrounds Mobile India में अक्सर देखा गया है कि लड़ाई के दौरान गन की मैगजीन खत्म हो जाती है, जिससे नॉक आउट होने की स्थिति पैदा हो जाती है। इसलिए हर फाइट के बाद अपनी गन को लोड करके रखें। ऐसा करने से गन फाइट के बीच कभी खाली नहीं होगी।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि PUBG को साल 2020 में बैन किया गया था। इसके बाद BGMI को लॉन्च किया गया। हालांकि, वर्ष 2022 में इस पर प्रतिबंध लगाया गया। इसके बाद साल 2023 में इस गेम को दोबारा भारत में उतारा गया। अब इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसे खेलने वालों की संख्या लाखों में है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।