BGMI Tips: फटाफट बढ़ जाएगी रैंक, इन टॉप-5 लोकेशन पर करें लैंड

BGMI Tips: बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया में रैंक बढ़ाना आसान काम नहीं है, लेकिन कई लोकेशन हैं, जहां से रैंक पुश हो सकती है। हम आपको यहां उन ही लोकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।

Published By: ajay verma | Published: Feb 06, 2024, 04:08 PM (IST) | Edited: Feb 06, 2024, 06:20 PM (IST)

हाइलाइट

  • BGMI लोकप्रिय मोबाइल गेम है।
  • इसमें रैंक पुश करना आसान नहीं है।
  • गेम में कई लोकेशन हैं, जहां से रैंक बढ़ाई जा सकती है।

BGMI Tips: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में रैंक अहम रोल अदा करती है। इससे प्लेयर्स की परफॉर्मेंस का पता चलता है। हालांकि, रैंक को पुश करना आसान नहीं है, क्योंकि लेवल बढ़ने के साथ गेम में प्रो प्लेयर्स की इंट्री होती जाती है। इससे गेम खेलना काफी मुश्किल हो जाता है। ज्यादातर प्लेयर्स को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। यदि आप भी इन ही प्लेयर्स में से एक हैं और अपनी रैंक पुश नहीं कर पा रहे हैं, तो हम आपको आर्टिकल में टॉप-5 ड्रॉप लोकेशन के बारे में बताएंगे। यहां से आपको रैंक बढ़ाने में मदद मिलेगी। और पढें: Krafton ने BGMI में लॉन्च किया क्रिकेट मिनीगेम, जानें कैसे खेलें और क्या मिलेंगे रिवॉर्ड

BGMI Top 5 drop locations

Erangel- Quarry और पढें: BGMI की इन बेस्ट सेटिंग और स्ट्रैटेजी से अपना गेमप्ले बनाए बेहतर

यह सबसे कम रेटिंग वाली लोकेशन में से एक है। यहां अच्छी लूट मिलती है। यहां पर बड़ी बिल्डिंग और कवर मिलते हैं, जिनका सहारा लेकर आप आसानी से दुश्मन को मार सकते हैं। इस लोकेशन से रैंक बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

Miramar-Tierra Bronca

अगर आप गेम की शुरुआत में ज्यादा दुश्मनों का सामना नहीं करना चाहते हैं, तो आप इस लोकेशन पर उतर सकते हैं। यहां आपको भारी मात्रा में वेपन और मेडिकल किट मिलेंगी, जिससे सर्वाइव करने में मदद मिलेगी। इससे आपकी रैंक भी बढ़ जाएगी।

Livik- East Port

ईस्ट पोर्ट परफेक्ट लोकेशन है। यहां आपको अच्छी लूट मिलेगी, जिसके जरिए आप गेम में लंबे समय तक बने रह पाएंगे। साथ ही, विरोधियों को मारने का भी मौका मिलेगा।

Sanhok-Na Kham

यह लोकेशन मैप की वेस्ट साइड में है। यहां पर वेपन्स की भरमार है और कवर भी मौजूद हैं, जिनका सहारा लेकर आप दुश्मन की हर गतिविधी पर नजर रख सकते हैं और मौका मिलने पर मार भी सकते हैं। इससे रैंक भी बढ़ जाएगी।

Erangel-Lipovka

इस लोकेशन पर ज्यादातर प्लेयर्स उतरना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि यहां कवर के लिए घर की भरमार है। इसके साथ ही यहां पावरफुल वेपन और मेडिकल किट्स भी ज्यादा मात्रा में मिलती हैं। इससे गेम के अंत तक बने रहने में मदद मिलती है। इससे रैंक भी पुश होती है।

कब लगा गेम पर बैन

आपको बता दें कि बीजीएमआई को साल 2022 में सुरक्षा कारणों की वजह से बैन किया गया था। साल 2023 में गेम में दोबारा लॉन्च किया गया।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।