BGMI में प्रो गेमर्स को देनी है मात, खेलते वक्त अपनाएं ये कारगर टिप्स

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में छिपे रहने वाले दुश्मन को ट्रैक करना और मार गिराना बहुत मुश्किल होता है। यदि कुछ बातों का ध्यान रखा जाएं, तो ऐसे खिलाड़ियों को स्पॉट करके नॉक आउट करना आसान हो जाएगा।

Published By: ajay verma | Published: Dec 24, 2024, 02:38 PM (IST)

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में जीतने के लिए स्मार्ट स्किल का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। ज्यादातर प्रो प्लेयर्स अब अपनी लोकेशन पर छिपकर रहते हैं और मौका मिलने पर हमला करके नॉक आउट कर देते हैं। ऐसे गेमर्स को स्पॉट करना और गेम से बाहर करना बहुत मुश्किल होता है। हालांकि, गेम खेलते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो ऐसे दुश्मनों को गेम में मार गिराया जा सकता है। आइए जानते हैं टॉप टिप्स... और पढें: BGMI 4.4 Update: जल्द होगा रिलीज, इस सुपरफास्ट गाड़ी पर होगी सबकी नजर

छिपे हुए खिलाड़ियों को कैसे करें स्पॉट

1. BGMI में स्मार्ट प्लेयर्स को स्पॉट करना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि वो अपनी लोकेशन रिवील नहीं करते हैं। ऐसे खिलाड़ियों से निपटने के लिए अपने आसपास की सराउंडिंग और साउंड पर ध्यान दें। और पढें: BGMI का शानदार Cricket League इवेंट, जीतने पर मिलेंगे स्पेशल टोकन्स और गन स्किन

2. ऐसे खिलाड़ियों से बचने के लिए गेम में अपनी लोकेशन समय-समय पर बदलते रहें। इससे अन्य गेमर्स के लिए आपको स्पॉट करना मुश्किल हो जाएगा और आप इस स्थिति का फायदा उठाकर विरोधियों को किल कर पाएंगे। और पढें: BGMI में आखिर तक जिंदा रहना है? इन ट्रिक्स से चिकन डिनर होगा पक्का

हमले से ऐसे करें खुद का बचाव

1. बीजीएमआई में प्रो स्किल वाले गेमर्स के हमले से बचने के लिए अपने आसपास मौजूद कवर का जरूर इस्तेमाल करें। इससे आपकी हेल्थ बरकरार रहेगी। हमले के दौरान भूलकर भी स्थिर न रहें और इधर-उधर न भागें। ऐसा करने से आपकी लोकेशन रिवील हो जाएगी और विरोधी आपको गेम से बाहर कर देगा।

2. छिपे हुए दुश्मन की लोकेशन को रिवील करने के लिए ग्रेनेड (Grenade) का उपयोग करें। इससे विरोधी खुद का बचाव करने के लिए लोकेशन से भागेगा, जिससे उसका स्थान रिवील हो जाएगा और आप उसे आसानी से नॉक आउट कर पाएंगे।

3. बीजीएमआई में दुश्मन को नॉक आउट करने के लिए सही वेपन का होना बहुत जरूरी है। आपके पास ऐसी गन होनी चाहिए, जो क्लोज और मिड रेंज की फाइट के लिए परफेक्ट हो, क्योंकि छिपे हुए विरोधी एकदम से आगे आकर हमला कर देते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।