BGMI में आया Spectral Admiral Set, पाने के लिए करना होगा यह काम

BGMI Spectral Admiral Set इवेंट गेम में लाइव हो गया है। यह इवेंट प्लेयर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका दे रहा है। इससे यूजर्स आउटफिट पा सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 30, 2024, 01:07 PM (IST)

BGMI में नया Spectral Admiral Set आ गया है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम Battlegrounds Mobile India का डेवलपर Krafton प्लेयर्स के लिए गेम को मजेदार बनाने के लिए यह सेट लेकर आया है। यह सेट बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) में आपके कैरेक्टर के लिए एक नया और पावरफुल लुक देता है। BGMI स्पेक्ट्रल एडमिरल सेट पाने के लिए प्लेयर्स को क्या करना होगा, इसकी डिटेल नीचे दी गई है। आइये, जानते हैं। और पढें: BGMI 4.5 अपडेट: इस बार गेम में होगा Naruto एनीमे के थीम वाला मैप, जानिए कब से शुरू होगा कोलैबोरेशन

BGMI Spectral Admiral Set में मिल रहे ये आइटम

BGMI प्लेयर्स को बता दें कि यह एक पूरा आउटफिट है, जिसमें एक यूनिक और स्टालिश यूनिफॉर्म शामिल है। इसमें प्लेयर्स को एक हेडगियर मिल रहा है। प्लेयर्स अपने लुक को मैचिंग हेडगियर के साथ पूरा कर पाएंगे। वेपन स्किन भी इसमें मिलेगी, जो आपके वेपन को पावरफुल बनाएगी। सेट में एडिशनल आइटम भी शामिल हो सकते हैं, जैसे इमोट्स या कैरेक्टर के लिए कस्टमाइड ऑप्शन। और पढें: BGMI 4.5 update: इस बार गेम में होंगी Ferrari की स्पोर्ट्स कारें, इस तारीख से शुरू होगा इवेंट

BGMI में कैसे पाएं Spectral Admiral Set

इस सेट को गेम में एक इवेंट के जरिए लाया गया है। प्लेयर्स इवेंट से सेट को पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

  • इसके लिए प्लेयर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में BGMI (Battlegrounds Mobile India) ओपन करना होगा।
  • इसके बाद आपको गेम में स्क्रीन पर राइट साइड में एक इवेंट बैनर दिखाई देगा। यह आपको रॉयल पास सेक्शन के नीचे मिलेगा।
  • इसके बाद आपको Spectral Admiral Set इवेंट के लिए दिए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको एक स्पिनिंग व्हील दिखाई देगा।
  • आपको स्पिन करना होगा। इसके लिए UC यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने होंगे। पहले स्पिन पर डिस्काउंट मिलेगा।
  • स्पिन करने पर प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर यह सेट मिलेगा।

हालांकि, ध्यान रखें कि इस बात की गारंटी नहीं है कि किस या कितने स्पिन पर गेमर्स को यह सेट मिलेगा। यह बात पूरी तरह से उके लक पर निर्भर करती है। प्लेयर्स को यह मौका अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।