BGMI में बिगनर्स के लिए स्मार्ट Tips, सर्वाइव करना होगा बहुत आसान

BGMI में बिगनर्स के लिए सर्वाइव करना बहुत कठिन होता है। इसलिए हमने नीचे कुछ टिप्स बताए हैं, जिन्हें फॉलो करने से आपके सर्वाइवल की उम्मीद बढ़ जाएगी।

Published By: ajay verma | Published: Apr 19, 2025, 12:54 PM (IST)

BGMI शानदार बैटल रॉयल गेम है। इसमें जीत हासिल करने के लिए सर्वाइव करने की जरूरत पड़ती है, जो कि नए खिलाड़ी बिल्कुल भी नहीं कर पाते हैं। इस कारण जीत पाना बहुत कठिन हो जाता है। इसलिए हम आपको इस खबर में बीजीएमआई के सर्वाइवल टिप्स देने जा रहे हैं। इन्हें फॉलो करने से आपके गेम में बने रहने और जीत हासिल करने की संभावना बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं... और पढें: BGMI की इन बेस्ट सेटिंग और स्ट्रैटेजी से अपना गेमप्ले बनाए बेहतर

जोन में जल्दी पहुंचे

बीजीएमआई में समय-समय पर जोन छोटा होता रहता है। इस वजह से कई प्लेयर्स जोन में पहुंचने से पहले ही आउट हो जाते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए समय रहते जोन में पहुंचने का प्रयास करें। ऐसा करने से आपके गेम में बने रह सकेंगे और अंतिम जोन तक पहुंच सकेंगे। और पढें: BGMI में नहीं कर पाते AKM का सही इस्तेमाल, फॉलो करें स्मार्ट Tips

हॉट लोकेशन

गेम में हॉट लोकेशन ऐसी जगह हैं, जहां गेमर्स की संख्या बहुत ज्यादा होती है। इस वजह से गेम में सर्वाइव करना मुश्किल हो जाता है। लंबे समय तक बने रहने के लिए ऐसी हॉट लोकेशन पर लैंड न करें। इसकी बजाय कम गेमर्स वाली जगह पर लैंड करें। इससे आपको लूट प्राप्त करने और गेम में बने रहने का अवसर मिलेगा।

व्हीकल

बीजीएमआई में मिलने वाले व्हीकल बहुत महत्वपूर्ण हैं। इनकी मदद से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा जा सकता है। गेम के दौरान इसे अपने साथ रखें। इससे आप समय पर जोन में पहुंच जाएंगे और घातक हमले से बचकर निकल सकेंगे।

फाइट

बीजीएमआई में जब जरूरी हो, तो ही फाइट करें। यदि दो टीम आपस में लड़ रही हैं, तो उनसे दूरी बनाए रखें और मौका मिलने पर ही हमला करें। खुद उनकी लड़ाई के बीच में न जाकर फंसे। इससे आपके गेम में बने रहने की उम्मीद बढ़ जाएगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।