BGMI Rising Star Program के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें

BGMI Rising Star Program के लिए क्रॉफ्टन इंडिया ने रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इसके लिए लोगों को कुछ योग्य मापदंड पूरा करना होगा।

Published By: Mona Dixit
Published: Jan 21, 2025, 01:08 PM (IST)

Krafton India ने Rising Star प्रोग्राम की घोषणा कर दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राइसिंग स्टार अपनी तरह की पहली पहल है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य भारत भरते हुई ईस्पोर्ट्स प्लेयर्स की पहचान करना है। क्रॉफ्टन इंडिया ने इस प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन लाइव कर दिए हैं। Battlegrounds Mobile India (BGMIO) Rising Start Program की पूरी डिटेल और रजिस्ट्रेशन करने का तरीका जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: BGMI 4.5 अपडेट: इस बार गेम में होगा Naruto एनीमे के थीम वाला मैप, जानिए कब से शुरू होगा कोलैबोरेशन

BGMI Rising Star Program

BGMI राइजिंग स्टार प्रोग्राम प्लेयर्स को अपने गेमिंग और कंटेंट स्किल को बढ़ाने का एक अनोखा अवसर देता है। इसके अलावा, यह कार्यक्रम मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ संतुलित जीवनशैली पर भी फोकस करता है। इससे प्लेयर्स को प्रतिस्पर्धी ईस्पोर्ट्स में सफलता के लिए एक मजबूत आधार मिलता है। हालांकि, इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए प्लेयर्स को कुछ योग्य मापदंड को पूरा करना होगा। और पढें: BGMI 4.5 update: इस बार गेम में होंगी Ferrari की स्पोर्ट्स कारें, इस तारीख से शुरू होगा इवेंट

प्रोग्राम के लिए ये प्लेयर्स कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

BGMI Rising Star Program के लिए वे लोग रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जिनके पास सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube, Facebook जैसे प्लेटफॉर्म पर कम से कम 1000 फॉलोअर्स या सब्सक्राइर्बस हों। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

साथ ही, वे लोग रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जो लगातार Battlegrounds Mobile India (BGMI) से संबंधित कंटेंट क्रिएट और शेयर करते हों। इसमें कम से कम 20 प्रतिशत गेम पर फोकस करने वाला लेटेस्ट कंटेंट हो।

  • इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आयु 16 साल होनी चाहिए।
  • राइजिंग स्टार कार्यक्रम की आचार संहिता का पालन करें।
  • साथ ही, प्लेयर ने कम से कम दो ऑफिशियल BGMI इवेंट में हिस्सा लिया हो।

कैसे करें रजसिट्रेशन?

  • इस प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए लोगों को BGMI esports की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद योग्य उम्मीदवार वेबसाइट पर मौजूद आवेदन पत्र भरकर आवेदन कर सकते हैं।
  • प्लेयर्स को अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, आयु, शहर और पिछले टूर्नामेंट में भागीदारी), खेल डिटेल (इन-गेम नाम और गेम आईडी) और सोशल मीडिया हैंडल (YouTube, Instagram, Facebook और अन्य) जैसे डिटेल भरने होंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।