BGMI में आया Reversed Neon इवेंट, Cybercat Set और Ironwing Glider पाने का मौका

BGMI Reversed Neon इवेंट लाइव हो गया है। इसमें Cybercat Set पाने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा, Ironwing Glider भी रिवॉर्ड के रूप में दिया जा रहा है।

Published By: ajay verma | Published: Jul 08, 2024, 11:10 AM (IST)

हाइलाइट

  • BGMI में नया इवेंट आया है
  • इसका नाम Reversed Neon है
  • इसमें Cybercat Set पाने का मौका मिल रहा है

BGMI गेमर्स के लिए समय-समय पर गेम में नए इवेंट्स को जोड़ा जाता है। इन इवेंट के माध्यम से प्लेयर्स को अल्ट्रा प्रीमियम आइटम पाने का मौका दिया जाता है। इस कड़ी में अब Reversed Neon को ऐड किया गया है। इसमें शानदार आउटफिट सेट और ग्लाइडर इनाम के रूप में मिल रहा है। इसके अलावा, डिजिटल जेम जैसे आइटम्स भी रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं।

BGMI Reversed Neon इवेंट

बीजीएमआई के इस इवेंट को बीते रविवार यानी 7 जुलाई 2024 को लाइव किया गया था और अब यह 7 अगस्त 2024 तक एक्टिव रहेगा। इस दौरान गेमर्स ड्रॉ करके साइबरकैट सेट और ग्लाइडर जीत सकते हैं। इसके अलावा, इवेंट से जेमस्टोन रिंग के साथ-साथ स्पोर्ट्स कार, साइबरकैट स्पेस गिफ्ट और वेपन स्किन को भी हासिल किया जा सकता है।

रिवॉर्ड्स की लिस्ट

Devious Cybercat Set

Devious Cybercat Cover

Nightscape Ironwing Glider

Backpack

Digital Gem

Devious Cybercat P90

Devious Cybercat Grenade Skin

Devious Cybercat Molotov skin

Modification Material

Devious Cybercat Space gift

Paint

sports car

Digital Gempiece

Gemstone Ring

Draw के लिए कितने देने होंगे UC

इवेंट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एक बार ड्रॉ करने के लिए 10 UC और 10 बार ड्रॉ करने के लिए 540 UC खर्च करने होंगे। बता दें कि ये यूसी गेम करेंसी है और इसे असली पैसों से खरीदा जा सकता है।

Gem से पा सकते हैं धमाकेदार आइटम

इस इवेंट में प्लेयर्स ड्रॉ के अलावा Gem से भी ऊपर बताए गए रिवॉर्ड पा सकते हैं। इसके लिए लैब में जाना होगा। नीचे लिस्ट दी गई है, जिससे आप जान सकेंगे कि कितने जेम पर क्या मिलेगा।

Devious Cybercat Cover - 6 Gem

Devious Cybercat Cover - 2 Gem

Devious Cybercat P90 - 3 Gem

Nightscape Ironwing Glider - 3 Gem

Devious Cybercat Space gift - 1 Gem

Modification Material - 1 Gem

Digital Gempiece - 1 Gem

Backpack - 2 Gem

कैसे करें नए इवेंट में ड्रॉ ?

1. अपने स्मार्टफोन में बीजीएमआई ओपन करें।

2. राइट कॉर्नर में बने इवेंट सेक्शन पर क्लिक करें।

3. यहां आपको टॉप पर रिवर्स्ड निओन इवेंट मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

4. नीचे ड्रॉ बटन पर क्लिक करके आप इवेंट ड्रॉ कर सकते हैं और रिवॉर्ड्स जीत सकते हैं।

गेम डेवलपर क्राफ्टन का मानना है कि इस तरह के इवेंट से प्लेयर्स का इंटरेस्ट गेम में बना रहता है। इससे उनका गेमिंग अनुभव बेहतर होता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।