BGMI में आया नया इवेंट, फ्री में पाएं Frosty Voyager Set और Wildwood गन स्किन

BGMI 3.5 अपडेट के साथ नया Lucky Spin इवेंट लाइव हो गया है। इसमें मुख्य इनाम के तौर पर Frosty Voyager Set मिल रहा है। यही नहीं इवेंट से लकी कॉइन, गोल्ड बैंकनोट और डायमंड जैसे आइटम भी पाए जा सकते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Nov 25, 2024, 12:00 PM (IST)

BGMI 3.5 अपडेट जारी होने के बाद गेम में नई थीम जोड़ी गई। ग्राफिक्स में सुधार करने के साथ कई इवेंट्स लाइव किए गए, जिनमें एक लकी स्पिन (Lucky Spin) है। इसके जरिए गेमर्स मुफ्त में शानदार सेट पा सकते हैं। इतना ही नहीं गेमर्स को डायमंड, कवर सिलेक्शन क्रेट और Graffiti पाने का भी चांस मिलेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इन आइटम के लिए ज्यादा UC खर्च नहीं करने पड़ेंगे। और पढें: Free Fire Max: गेमर्स के लिए लेटेस्ट कोड हुए लाइव, फ्री में करें Emote-Skins अनलॉक आज

BGMI Lucky Spin

बीजीएमआई का लकी स्पिन इवेंट 12 दिसंबर 2024 तक लाइव रहेगा। इस दौरान स्पिन करके Frosty Voyager सेट जैसे शानदार एवं प्रीमियम आइटम्स पाए जा सकते हैं। इसके अलावा, गोल्ड बैंकनोट, डायमंड और लकी कॉइन भी प्राप्त करने का मौका मिलेगा। आपको बता दें कि यह एक लकी स्पिन इवेंट है, तो इसमें हर बार स्पिन करने पर एक रिवॉर्ड मिलेगा। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम

मिलने वाले आइटम

  • Frosty Voyager Set
  • Frosty Wildwood-AWM
  • Frosty Wildwood Backpack
  • Vetr Champion Set
  • Vetr Champion Cover
  • Gemstone Noble Set
  • Gemstone Noble Head
  • Gold Banknote
  • Diamonds
  • Lucky Coin
  • Nebula Hero Graffiti

लकी स्पिन में मिलने वाले आइटम को पाने के लिए बीजीएमआई में स्पिन करना होगा। गेमर्स को एक बार स्पिन करने के लिए 10UC और 10 बार स्पिन करने के लिए 270UC खर्च करने होंगे। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका

कैसे करें गेम में रिवॉर्ड क्लेम ?

1. अपने iPhone या फिर Android फोन में BGMI ओपन करें।

2. लॉबी के राइट कॉर्नर में बने इवेंट सेक्शन में जाएं।

3. नीचे की ओर स्क्रॉल करने पर आपको Frosty Voyager Set दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

4. फिर स्पिन बटन पर क्लिक करें।

5. इसके बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।