BGMI में कपल्स के लिए आया Lover's Blessing Event, मिल रहे शानदार रिवॉर्ड्स

BGMI में नया Lover's Blessing Event आया है। इसमें कपल के लिए प्रीमियम आउटफिट रिवॉर्ड के रूप में दी जा रही हैं। इसके अलावा, बैकपैक और स्कोप जैसे आइटम्स भी मिल रहा है।

Published By: ajay verma | Published: Jun 17, 2024, 03:56 PM (IST)

हाइलाइट

  • BGMI में नया इवेंट आया है
  • इसका नाम Lover's Blessing Event है
  • इसे खासतौर पर लवर्स के लिए जारी किया गया है

BGMI में लवर्स ब्लेसिंग इवेंट (Lover's Blessing Event) लाइव हो गया है। इसके नाम से ही पता चलता है कि इसे खासतौर पर कपल्स के लिए लाया गया है। इस इवेंट में शानदार आउटफिट, मास्क और व्हीकल स्किन दी जा रही है। इसमें बैकपैक, विंग्स और गन के लिए स्कोप भी मिल रहे हैं। इतना ही नहीं इवेंट में लवर कार्ड भी रिवॉर्ड के रूप में दिया जा रहा है। इससे इनाम पाने के लिए गेमर्स को इन-गेम करेंसी UC का उपयोग करना होगा, जिसे असली पैसों से खरीदा जा सकता है। और पढें: Krafton ने BGMI में लॉन्च किया क्रिकेट मिनीगेम, जानें कैसे खेलें और क्या मिलेंगे रिवॉर्ड

BGMI Lover's Blessing Event

बीजीएमआई का लवर्स ब्लेसिंग इवेंट इस साल सितंबर तक जारी रहेगा। इसमें मेल और फीमेल प्लेयर्स के लिए Temperance's Virtue सेट मुख्य रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहा है। इसमें इमोट के साथ-साथ बैकपैक और स्कोप जैसे आइटम्स भी मिल रहे हैं। इसमें डैली ड्रॉ करने के लिए 10UC खर्च करने होंगे। वहीं, 10 बार ड्रॉ करने के लिए 600UC का इस्तेमाल करना होगा। बता दें कि इस इवेंट की शुरुआत 16 जून 2024 से हुई थी। और पढें: BGMI में बिगनर्स के लिए स्मार्ट Tips, सर्वाइव करना होगा बहुत आसान

और पढें: BGMI में गन यूज करते वक्त अपनाएं खास ट्रिक्स, सेकंडों में ढेर होगा दुश्मन

इवेंट में मिलने वाले रिवॉर्ड की लिस्ट

Temperance's Virtue Set

Temperance's Virtue Mask

The Lover's Grace Set

The Lover's Grace Cover

Lightshift Temple (Divine Moon) - AKM (Lv. 1)

Gilded Lovewing Glider

Lightwing Odyssey Buggy

Feathered Destiny - M249

Feathered Silence - VSSWings of Concealment Parachute

Dawnblade - MacheteLightshift Temple Grenade

Lightshift Temple Molotov Cocktail

Lover's Barrier Helmet

Feathered Nobility Backpack

Temperance's Virtue emote

The Lover's Grace emote

6x Scope

4x Scope

Suppressor

Extended Quickdraw Mag

Holographic SightRed Dot Sight

3x Scope

2x Scope

Compensator

Extended Magazine

Flash Hider

Quickdraw Mag

Canted Sight

Modification Material Piece

Wings of Temperance popularity

Wings of Purity popularity

Silver

Lover Card

इवेंट से रिवॉर्ड कैसे पाएं ?

1. अपने स्मार्टफोन में बीजीएमआई ओपन करें।

2. राइट कॉर्नर में बने इवेंट सेक्शन पर क्लिक करें।

3. यहां आपको टॉप पर लवर्स ब्लेसिंग इवेंट मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

4. नीचे ड्रॉ बटन पर क्लिक करें।

5. ड्रॉ होने के बाद आपको आपका रिवॉर्ड तुरंत मिल जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।