BGMI में Chicken Dinner पक्का समझो, अगर फॉलो कर ली यें 3 टिप्स

BGMI में चिकन डिनर के जरिए आप अपने प्वाइंट्स बढ़ाकर हाई रैंक पा सकते हैं। इन 3 बातों का रखा ध्यान, तो समझा चिकन डिनर आपका।

Published By: Manisha | Published: Oct 01, 2024, 07:50 PM (IST)

BGMI भारत का एक पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। अन्य बैटल रॉयल गेम की तरह इस गेम को भी आप Solo, Duo या फिर Squad में खेल सकते हैं। अगर आप गेम को ज्यादा मजेदार बनाना चाहते हैं, तो गेम में आप अपने दोस्तों को टीममेट्स के तौर पर एड कर सकते हैं। इससे गेम का मजा दोगुना हो जाता है। BGMI चिकन डिनर एक बहुत जरूरी हिस्सा है, जिसके जरिए आप गेम में अपने प्वाइंट्स बढ़ाकर आसानी से अपनी रैंक बढ़ा सकते हैं। हालांकि, चिकन डिनर पाना कोई आसान काम नहीं है। अगर आप बार-बार चिकन डिनर पाने से चूक जाते हैं, तो आपको इन 3 बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। और पढें: BGMI 4.5 अपडेट: इस बार गेम में होगा Naruto एनीमे के थीम वाला मैप, जानिए कब से शुरू होगा कोलैबोरेशन

कम भीड़ वाली जगह करें लैंड

BGMI गेम की शुरुआत लैंडिंग से होती है और यही इस गेम का सबसे जरूरी पार्ट होता है। अगर आपने सही जगह लैंड किया होगा, तो आप गेम में लंबे समय तक सर्वाइव कर सकते हैं और दुश्मनों से बचकर रह सकते हैं। लैंडिंग के समय अक्सर प्लेयर एक आम गलती करते हैं, वो है भीड़ वाली जगह पर लैंड करना। आम धारणा है कि भीड़ वाली जगह पर अच्छी लूट मिलती है, लेकिन ऐसी जगह पर आप ज्यादा से ज्यादा दुश्मनों से घिरे रहते हैं, ऐसे में आपके नॉक होने का ज्यादा चांस रहता है। गेम की शुरुआत आप हमेशा कम भीड़ वाली जगह लैंड करके करें और सबसे पहले हथियार जुटाने पर अपना फोकस रखें। और पढें: BGMI 4.5 update: इस बार गेम में होंगी Ferrari की स्पोर्ट्स कारें, इस तारीख से शुरू होगा इवेंट

वेपन हथियाने में न करें देरी

गेम में ज्यादा देर तक टिके रहने के लिए आपके पास सभी तरह के हथियार होना काफी जरूरी है। ऐसे में हथियार को पाने के लिए आपको ज्यादा देर नहीं लगानी चाहिए। लैंडिंग के तुरंत बाद आपका फोकस ज्यादा से ज्यादा हथियार कलेक्ट करना होगा चाहिए। जितना जल्दी आप हथियार पाएंगे, उतना लंबा आप गेम में बने रहेंगे। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

मैप पर बनाएं रखें नजर

BGMI में सिक्योर चिकन डिनर पाने के लिए आपको मैप की अच्छी समझ होनी चाहिए। यदि आपको मैप अच्छे से याद होगा, तो आप सिक्योर लोकेशन पर खुद को लगातार सेफ कर सकेंगे। इसके अलावा, मैप के जरिए आप ज्यादा से ज्यादा लूट पा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।