BGMI Guide: क्लोज रेंज फाइट में होगा दुश्मनों का खात्मा, यूज करें ये बेस्ट गन

BGMI (Battlegrounds Mobile India) की क्लोज रेंज फाइट में प्लेयर्स को जीतने के लिए गेमर्स को सही गन का यूज करना होता है।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 17, 2024, 02:56 PM (IST)

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में प्लेयर्स को जीतने के लिए प्लेयर्स को अपने वेपन की जरूरत होती है। गेम में मिलने वाला हर एक वेपन अलग पावर के साथ आता है। इस कारण गेमर्स को वेपन सिलेक्ट करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि वे किस तरह की फाइट के लिए वेपन सिलेक्ट कर रहे हैं। क्लोज रेंज की फाइट जीतना आसान नहीं है, क्योंकि इसमें आप आसानी से गेमर्स का निशाना बन जाते हैं। गेमर्स को इस कारण बहुत सोच-समझकर वेपन सिलेक्ट करनी चाहिए। आइये, जानते हैं। और पढें: BGMI 4.5 अपडेट: इस बार गेम में होगा Naruto एनीमे के थीम वाला मैप, जानिए कब से शुरू होगा कोलैबोरेशन

BGMI की क्लोज रेंज फाइट के लिए बेस्ट गन

UMP45

UMP45 लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम की बेस्ट गन मशीन में से एक है। यह दुश्मन के पास आने पर उसे बहुत डैमेज देती है। यह गन का रिकोइल अधिक नहीं होता है। इस कारण प्लेयर्स इसके जरिए आसानी से निशाना साध लेते हैं। इसका फाइट रेट मध्यम है। यह कुछ शॉट्स में ही दुश्मनों का खात्मा कर देती है। और पढें: BGMI 4.5 update: इस बार गेम में होंगी Ferrari की स्पोर्ट्स कारें, इस तारीख से शुरू होगा इवेंट

AKM

यह एक असॉल्ट राइफल है। इसका फायरिंग रेट बहुत हाई है। साथ ही, गन अच्छा डैमेज भी देती है। यह पावरफुल गन क्लोज रेंज में एक ही शॉट में दुश्मन का खात्मा कर देती है। हालांकि, इसे सही से संभालने के लिए गेमर्स को काफी प्रैक्टिस करनी चाहिए। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

Vector

क्लोज रेंज फाइट के लिए Vector भी अच्छी गन है। यह हाई डैमेज और हाई फायरिंग रेट के साथ आती है। इसके रिकोइल कम होता है। इसे सही अटैचमेंट के साथ यूज करने पर यह क्लोज रेंज फाइट में दुश्मनों से जीत सकते हैं।

Groza

इसे केवल एयरड्रॉप के जरिए पाया जा सकता है। यह दुश्मन को काफी डैमेज देती है। इसे गन को सही अटैचमेंट के साथ और भी पावरफुल बनाया जा सकता है।

PP19- Bizon

BGMI की यह गन काफी अच्छी है। इसकी मदद से क्लोज रेंज फाइट में आसानी से दुश्मनों का खात्मा कर सकती है। इसका रिकोइल काफी कम है। हालांकि, यह हाई डैमेज देती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।