BGMI में जुड़ा Gilded Wings इवेंट, स्पिन कर पाएं शानदार आउटफिट और वेपन स्किन

BGMI Gilded Wings Lucky Spin Event: बीजीएमआई में ग्लाइडेड इवेंट चल रहा है। इसमें शानदार आउटफिट्स और वेपन स्किन रिवॉर्ड्स के तौर पर दी जा रही हैं। इसमें कॉस्मेटिक आइटम्स भी मिल रहे हैं। इन रिवॉर्ड्स को पाने के लिए UC का इस्तेमाल करना होगा।

Published By: ajay verma | Published: May 13, 2024, 09:39 AM (IST)

हाइलाइट

  • BGMI में ग्लाइडेड विंग्स इवेंट एक्टिव हुआ है
  • इसमें शानदार रिवॉर्ड्स दिए जा रहे हैं
  • रिवॉर्ड पाने के लिए UC खर्च करने होंगे

BGMI Gilded Wings Lucky Spin Event: गेम मेकर क्राफ्टन ने बीजीएमआई प्लेयर्स के लिए नया लकी स्पिन इवेंट आयोजित किया है। इसका नाम ग्लाइडेड विंग्स है। इसमें शानदार कवर, वेपन स्किन और गोल्ड बैंकनोट इनाम के तौर पर दिया जा रहा है। इतना ही नहीं इवेंट में कॉस्मेटिक आइटम्स और आउटफिट्स भी मिल रही हैं, जिससे आप गेम में अन्य खिलाड़ियों से काफी अलग दिखेंगे। डेवलपर क्राफ्टन का मानना है कि इस तरह के इवेंट से गेम मजेदार बनता है और प्लेयर्स के एक्सपीरियंस बेहतर होता है। साथ ही, प्लेयर्स को प्रीमियम आइटम्स प्राप्त करने का अवसर भी मिलता है।

BGMI Gilded Wings Lucky Spin

बीजीएमआई ग्लाइडेड विंग्स लकी स्पिन इवेंट की शुरुआत 11 मई से हुई थी। अब यह इवेंट अगले महीने यानी 10 जून तक जारी रहेगा। इसमें प्लेयर्स इन-गेम करेंसी UC का इस्तेमाल करके स्पिन कर सकेंगे, जिससे शानदार रिवॉर्ड्स मिलेंगे। नीचे इवेंट में मिलने वाले इनाम की लिस्ट दी गई है :-

Gilded Wings Cover

Gilded Wings Set

Gilded Wings - AWM (Upgradable Item)

Chic Boxhead Cover

Chic Boxhead Set

Patched Puppet Cover

Patched Puppet Set

Gold banknote popularity gift

Diamond popularity gift

Armed to the Teeth Graffiti

लकी कॉइन से भी पा सकते हैं रिवॉर्ड्स

BGMI के इवेंट में लकी कॉइन भी दिए जा रहे हैं, जिससे आप धमाकेदार आइटम्स पा सकते हैं। इन कॉइन को पाने के लिए भी UC का इस्तेमाल करना होगा।

Midnight Dacia (Upgradable Item): 250 Lucky Coins

Inferno Valkyrie Set: 180 Lucky Coins

Inferno Valkyrie Cover: 90 Lucky Coins

Inferno Valkyrie Mask: 80 Lucky Coins

Mechedge - Machete: 140 Lucky Coins

Sonic shock Helmet: 160 Lucky Coins

Amble Anchor Ornament: 50 Lucky Coins

Justice Showdown Parachute: 50 Lucky Coins

Engine Core: 50 Lucky Coins

Diamond popularity gift: 2 Lucky Coins

Paint: 4 Lucky Coins

Pumpkin Dacia (Upgradable Item): 250 Lucky Coins

Castle Dacia (Upgradable Item): 250 Lucky Coins

Zombie Mess Dacia (Upgradable Item): 250 Lucky Coins

Enchanted Pumpkin UAZ (Upgradable Item): 250 Lucky Coins

Skeleton Chariot Motorcycle (Upgradable Item): 200 Lucky Coins

Roaring Tiger Motorcycle (Upgradable Item): 200 Lucky Coins

Ceratops Blitz Buggy (Upgradable Item): 250 Lucky Coins

इवेंट में स्पिन कैसे करें ?

1. अपने स्मार्टफोन में बीजीएमआई ओपन करें।

2. राइट कॉर्नर में बने इवेंट सेक्शन में क्रेट पर क्लिक करें।

3. यहां आपको ग्लाइडेड विंग्स लकी स्पिन इवेंट दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

4. आप यहां से स्पिन करके शानदार रिवॉर्ड्स प्राप्त कर सकते हैं।

5. एक बार स्पिन करने के लिए 10UC और 10 बार स्पिन करने के लिए 270UC इस्तेमाल करने होंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।