BGMI के सबसे बेस्ट गन कॉम्बो, हर मैच में मिलेगा चिकन डिनर

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में कई सारे गन कॉम्बो मिलते हैं, जिनका उपयोग करके लॉन्ग, मिड और क्लोज रेंज फाइट जीती जा सकती है। चलिए इन गन कॉम्बो की डिटेल जानते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Nov 14, 2024, 03:41 PM (IST)

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में अलग-अलग प्रकार की गन मिलती हैं, जिनमें पिस्टल, स्नाइपर, लाइट मशीन और सब मशीन गन शामिल हैं। सही गन कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करके क्लोज और लॉन्ग रेंज फाइट जीती जा सकती है। अगर आपने अभी-अभी गेम खेलना शुरू किया है, तो हम आपको इस आर्टिकल में बेस्ट गन कॉम्बो के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे आप दुश्मन को मार कर गेम में आगे बढ़ सकेंगे। आइए इन गन कॉम्बो पर डालते हैं एक नजर... और पढें: BGMI में बिगनर्स को भी मिलेगा Chicken Dinner, मैच खेलते वक्त फॉलो करें प्रो Tips

BGMI Best Gun Combos

M249 और AWM

AWM का पूरा नाम Arctic Warfare Magnum है। यह स्पेशल स्नाइपर राइफल है, जो केवल एयर ड्रॉप में मिलती है। इसके इस्तेमाल दूर बैठे दुश्मन को आसानी से मार गिराया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इसका उपयोग आप मिड रेंज की लड़ाई में भी कर सकते हैं। वहीं, अब एम249 की बात करें, तो यह एक लाइट मशीन गन है। यह भी एयर ड्रॉप में मिलती है। इसका फायर रेट बहुत अच्छा है। इसके मैगजीन साइज को 150 बुलेट तक बढ़ाया जा सकता है। और पढें: BGMI की लॉन्ग रेंज फाइट में बार-बार मिल रही हार, जीतने के लिए अपनाएं प्रो Tips

DP-28 और AKM

DP-28 में 7.62mm की बुलेट लगती है। यह मिड और क्लोज रेंज की फाइट दिलाने में सक्षम है। इसमें 47 बुलेट लगती हैं। हालांकि, इन दोनों गन का रिकॉइल रेट बहुत ज्यादा है। इसलिए इन गन का इस्तेमाल करने से पहले प्रैक्टिस जरूर करें। और पढें: BGMI और टाइगर श्रॉफ का हुआ धमाकेदार Collaboration, अब गेम में मिलेंगे ये खास थीम वाले आउटफिट और हथियार

M416 और UMP45

बीजीएमआई में Livik मैप मौजूद है। छोटा साइज होने के कारण इसमें ज्यादातर क्लोज रेंज फाइट देखने को मिलती हैं। इसके लिए आप M416 और UMP45 गन का इस्तेमाल करें। इसके साथ Muzzle अटैचमेंट का उपयोग करें। इससे आपको क्लोज रेंज की लड़ाई जीतने में मदद बहुत मिलेगी।

अंत में आपको बताते चलें कि बीजीएमआई में जो गन सबसे ज्यादा डैमेज पहुंचाती हैं, उनका रिकॉइल रेट बहुत ज्यादा होता है। उन गन्स को कंट्रोल करना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए मैच में गन यूज करने से पहले उनका अभ्यास करें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।