BGMI Lucky Spin: नए इवेंट की हुई गेम में एंट्री, मिल रहे ढेरों रिवॉर्ड

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में एक नया Lucky Spin इवेंट लाइव हुआ है। इस इवेंट के जरिए गेमर्स एक से एक अच्छे रिवॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 31, 2025, 01:24 PM (IST)

BGMI Lucky Spin: Battlegrounds Mobile India खेलने वाले प्लेयर्स लकी स्पिन इवेंट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस इवेंट में गेमर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका मिलता है। नया लक स्पिन इवेंट आज ही शुरू हुआ है। यह कई दिनों तक लाइव रहेगा। इसमें गेमर्स को Spicy 'n Snazzy Set जैसे आइटम मिल रहे हैं। इन आइटम को पाने के लिए प्लेयर्स को स्पिन यानी ड्रॉ करना होगा। इवेंट की खास बात है कि ड्रॉ की कीमत पर डिस्काउंट भी मिल रहा है। आइये, जानते हैं। और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!

BGMI Lucky Spin

BGMI (Battlegrounds Mobile India) का नया लकी स्पिन इवेंट गेम में आज यानी 31 जनवरी, 2025 से शुरू हुआ है और 3 जनवरी, 2025 तक चलेगा। इस इवेंट में गेमर्स को कई रिवॉर्ड मिल रहे हैं, जिनकी लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: BGMI 4.4 Update रिलीज डेट और टाइम जारी, जानिए पूरी डिटेल्स

  • Spicy 'n' Snazzy Set
  • Luxe 'n' Loud Set
  • Chic Shades
  • Leopard Pounce - M762
  • Chill Flow Set
  • Chill Flow Cover
  • Chill Flow Glasses
  • Gold Banknote
  • Nebula Hero Graffiti
  • Lucky Coin
  • Classic Crate Coupon

ड्रॉ की कीमत

  • दिन का पहला स्पिन प्लेयर्स को 10 की जगह 30 UC में मिलेगा।
  • 10 ड्रॉ की कीमत 300 की जगह 270 UC है।

इवेंट तक पहुंचने का तरीका

  • इस इवेंट तक पहुंचने के लिए गेमर्स को पहले BGMI में ओपन करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉबी में राइट साइड में क्रेट ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • अब आपको Lucky Spin पर टैप करना है।
  • ऐसा करते ही कई लकी स्पिन इवेंट के ऑप्शन आ जाएंगे। आपको पहले वाले पर टैप करना है।
  • यहां से आप स्पिन करते जाएं और आइटम पा लें।

फिक्स रिवॉर्ड की लिस्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ निश्चित संख्या में ड्रॉ करने पर गेमर्स को तय रिवॉर्ड मिलेंगे। जैसे 20 बार ड्रॉ पर करने पर Mythic Emblem Fragment, 40 बार ड्रड करने पर Modification Material Piece, 70 बार ड्रॉ करने पर 40 लकी कोइन रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।