BGMI में प्रो प्लेयर जैसे हो जाएगा K/d ratio, बस फॉलो करें ये टिप्स

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में प्रो प्लेयर की तरह k/d ratio बेहतर करने के लिए प्लेयर्स को कई बातों का खास ध्यान रखना होता है।

Published By: Mona Dixit
Published: Dec 05, 2024, 03:23 PM (IST)

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में प्लेयर्स को सही स्ट्रेटजी के साथ गेम जीतना होता है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में किल/डेथ रेशियो (k/d Ratio) को शुरुआत से ही अच्छा रखना होता है। गेमर्स के लिए k/d Ratio में सुधार करना आसान बात नहीं है। अगर आप चाहते हैं कि आप प्रो प्लेयर की तरह ही अपने k/d Ratio में सुधार करें तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां इसके लिए कई टिप्स दी गई हैं। और पढें: BGMI 4.5 अपडेट: इस बार गेम में होगा Naruto एनीमे के थीम वाला मैप, जानिए कब से शुरू होगा कोलैबोरेशन

BGMI में ऐसे बेहतर करें k/d ratio

निशाने पर करें काम

BGMI में फाइट के दौरान सर्वाइव रहने के लिए फोकस करना बहुत जरूरी है। अगर प्लेयर अपना ध्यान फटकाएंगे तो वे दुश्मन का शिकार हो सकते हैं। गेमर्स को अपने निशाने पर भी काम करना होगा। इसके लिए प्रैक्टिस करें। अच्छा निशाना आपको मुश्किल स्थिति में जीतने में मदद कर सकता है। आप अलग-अलग अनरैंक्ड मोड खेलकर अपने निशाने को बेहतर बना सकते हैं। अलग-अलग स्कोप का यूज करके रिकॉइल और स्प्रे कंट्रोल के लिए प्रैक्टिस करें। और पढें: BGMI 4.5 update: इस बार गेम में होंगी Ferrari की स्पोर्ट्स कारें, इस तारीख से शुरू होगा इवेंट

सही तरह की फाइट में हों शामिल

गेम में एक छोटी सी गलती भी प्लेयर पर भारी पड़ सकती है। BGMI खेलते समय नए प्लेयर्स अकसर जो एक गलती करते हैं, वह यह है कि वे फाइट में जल्दबाजी करते हैं। ब्लू जोन में इंतजार करें। विरोधियों को भागते हुए देखें और फिर उन पर घात लगाएं। इस तरह, आप पहले से ही भाग रहे प्रतिद्वंद्वी पर घात लगाकर हमला करने से अपने ऊपर नुकसान का जोखिम कम होगा। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

शांती से गेम खेलने पर ध्यान दें

प्लेयर्स के खेल में जल्दी मरने का एक और कारण यह है कि वे लड़ते समय बहुत आगे निकल जाते हैं। BGMI में शूटिंग आसान नहीं है। इसमें सटीक निशाना लगाना और निशाना लगाते समय शांत रहना जरूरी है। अपने प्रतिद्वंद्वी को हरकतों और टैप फायर से गिराने की कोशिश करें। शांति से लड़ें।

हेल्थ सही रखना है जरूरी

अच्छा K/D अनुपात पाने के लिए आपको अपने हेल्थ को प्राथमिकता देनी होगी। जब भी संभव हो मेड किट, एनर्जी ड्रिंक, पट्टियां, एड्रेनालाईन सिरिंज, दर्द निवारक और प्राथमिक चिकित्सा किट का यूज करें। हर समय अपने आप को पूर्ण HP पर रखें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।