Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 27, 2024, 10:40 AM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में Golden Blessing Crate लाइव है। इस इवेंट के जरिए गेमर्स को एक से एक अच्छे कॉस्मेटिक आइमट मिल रहे हैं, जो न सिर्फ उनके गेम को मजेदार बनाएंगे, बल्कि जीतने में भी उनकी मदद करेंगे। प्लेयर्स को इस इवेंट के जरिए Virtus Protector Parachute जैसे आइटम मिल रहे हैं। जैसे कि आपको पता है कि यह एक क्रेट इवेंट है, इसलिए प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए ड्रॉ करने होंगे। ड्रॉ के लिए इन-गेम करेंसी यानी UC खर्च करने होते हैं। हालांकि, इवेंट की खास बात है कि प्लेयर्स को काफी कम कीतम में ड्रॉ करने का मौका मिल रहा है। हर ड्रॉ पर एक रेंडम रिवॉर्ड मिलेगा। हालांकि, कुछ निश्चित संख्या में ड्ऱॉ करने पर गेमर्स को तय रिवॉर्ड दिए जाएंगे। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: BGMI में जल्द आने वाला है बड़ा फीचर, Vehicle Specialization से पूरी तरह बदल जाएगा गेमप्ले
BGMI Golden Blessing Crate अगले छह दिनों के लिए गेम में लाइव है। इसका मतलब है कि प्लेयर्स के पास रिवॉर्ड पाने के लिए पर्याप्त समय है। इवेंट में एक ड्रॉ की कीमत 60 की जगह मात्र 12 UC है। वहीं, 10 ड्रॉ मात्र 540 UC में कर सकते हैं। और पढें: BGMI 4.3 Update की अहम डिटेल लीक, जानें कब होगा रिलीज और क्या होंगे नए बदलाव
ऊपर बताए गए आइटम्स के अलावा गेमर्स को और भी कई आइटम मिल रहे हैं। निश्चित रिवॉर्ड की बात करें तो 50 ड्रॉ करने पर Bushido Grace Cover, 100 पर Inkstripe Tiger Stun Grenade, 150 पर Honored Cheiftain Helmet और 200 पर Bushido Grace Set मिलेगा। और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!