BGMI (Battlegrounds Mobile India) का नया Gallant Crate, वेपन स्किन के साथ पाएं कॉस्ट्यूम

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में एक नया Gallant Crate आया है। इसमें प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर ऐसी गन स्किन मिल रही हैं, जिन्हें अपग्रेड किया जा सकता है।

Published By: Mona Dixit | Published: May 07, 2024, 10:23 AM (IST)

हाइलाइट

  • BGMI (Battlegrounds Mobile India) में एक नया Gallant Crate आया है। इसमें प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर ऐसी गन स्किन मिल रही हैं, जिन्हें अपग्रेड किया जा सकता है।

BGMI (Battlegrounds Mobile India) प्लेयर्स को विभिन्न इवेंट के जरिए एक से एक अच्छे आइटम रिवॉर्ड के तौर पर फ्री में देते हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में कई प्रकार के इवेंट और क्रेट आते रहते हैं। हाल में गेम के डेवलपर क्रॉफ्टन ने एक नया क्रेट पेश किया है। इसे कैरेक्टर आउटफिट और अपग्रेड करने योग्य वेपन स्किन के साथ है। प्लेयर्स इन-गेम करेंसी UC के जरिए ये सभी रिवॉर्ड पा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इस नए क्रेट और इसमें मिलने वाले रिवॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: BGMI में Sniping के ये सीक्रेट जान लिए तो हर मैच जीत पक्की!

BGMI Gallant Crate

BGMI Gallant Crate की गिनती भी उन क्रेट में की जा रही है, जो प्लेयर्स को विभिन्न प्रकार के रिवॉर्ड जैसे धमाकेदार आउटफिट और एक्सक्लूसिव अपग्रेड करने योग्य Mini14 स्किन देते हैं। गेमर्स को अन्य क्रेट की तरह ही इस क्रेट के जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए इवेंट ड्रॉ खेलना होगा। ड्रॉ करने पर गेमर्स को वेपन स्किन या कैरेक्टर आउटफिट मिलेंगे। यह इवेंट बीडीएमआई में 1 मई, 2024 को शुरू हो गया था और अगले 30 दिन यानी एक महीने चलेगा। इसका मतलब है कि गेमर्स के पास रिवॉर्ड पाने का पर्याप्त समय है। क्रेट में मिल रहे रिवॉर्ड की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: BGMI में आखिर तक जिंदा रहना है? इन ट्रिक्स से चिकन डिनर होगा पक्का

BGMI के इस क्रेट में मिल रहे ये रिवॉर्ड

  • Gallant Jockey Mini14 skin (level 1).
  • Gallant Jockey Cover.
  • Gallant Jockey Set.
  • Gallant Jockey Helmet.
  • Gallant Jockey Backpack skin.
  • Gallant Jockey Stun Grenade skin.
  • Frost Enforcer Mask
  • Frost Enforcer Set.
  • Frost Enforcer Molotov Cocktail skin.
  • Frost Enforcer Parachute skin.
  • Modification Material Pieces.
  • Material

क्रेट के इस तरह पाएं रिवॉर्ड

  • सबसे पहले प्लेयर्स को अपने डिवाइस में Battlegrounds Mobile India ओपन करना होगा।
  • उसके बाद होम स्क्रीन पर आ रहे राइट साइड में मेन्यू ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Gallant Crate पर क्लिक कर दें।
  • यहां गेमर्स को दो ड्रॉ ऑप्शन दिखेंगे। पहले ऑप्शन में एक ड्रॉ की कीमत 60UC होगी। 10 बार ड्रॉ करने पर 540 UC लगेंगे।

इस तरह प्लेयर्स ड्रॉ करके वेपन स्किन और बंडल पा सकते हैं। ये दोनों आइटम आपके गेम को मजेदार बनाने के साथ-साथ जीतने में भी मदद करते हैं। प्लेयर्स को यह शानदार मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।