BGMI में Inferno Set समेत शानदार आइटम पाने का सुनहरा चांस, आ गया नया क्रेट

BGMI Anniversary Crate को जोड़ा गया है, जिसमें Inferno Set, Underworld Guide Set और Silver जैसे आइटम मिल रहे हैं। इसके अलावा, वेपन स्किन और फेस कवर भी रिवॉर्ड के तौर पर दिया जा रहा है।

Published By: ajay verma | Published: Jul 02, 2024, 01:45 PM (IST)

हाइलाइट

  • BGMI को लॉन्च हुए चार साल हो चुके हैं
  • इस खुशी में Anniversary Crate को ऐड किया गया है
  • इसमें शानदार रिवॉर्ड्स मिल रहे हैं

BGMI को आज यानी 2 जुलाई को भारत में लॉन्च हुए पूरे 4 साल हो चुके हैं। इस खुशी में गेम डेवलपर क्राफ्टन (Krafton) ने गेमर्स के लिए Anniversary Crate जोड़ा है। इस शानदार क्रेट में प्रीमियम आउटफिट, इमोट और गाइड सेट मुख्य इनाम के तौर पर दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, क्रेट में गन स्किन, मॉडिफिकेशन आइटम, कवर, गन एक्सेसरीज स्किन और सिल्वर कॉइन भी मिल रहे हैं। इन सभी आइटम के जरिए आप गेम में अपने आप को दूसरों से अलग दिखा सकते हैं। साथ ही, वेपन को भी अग्रेड कर सकते हैं। और पढें: BGMI के ये टिप्स दिलाएंगे चिकन डिनर, अभी करें फॉलो

BGMI Anniversary Crate

बीजीएमआई एनिवर्सरी क्रेट को हाल ही में ऐड किया गया है। यह अगले 31 दिन तक चलेगा। इसमें Inferno Set, Underworld Guide Set, Battle Puppet Set, Mummy Set, Cool To Be Set और फीमेल सेट दिया जा रहा है। इसमें इमोट, Modification Core और वेपन एक्ससेरीज स्किन भी मिल रही हैं। हालांकि, इस क्रेट से रिवॉर्ड पाने के लिए UC खर्च करने होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि UC बीजीएमआई में मिलने वाली गेम करेंसी है। इसे असली पैसों से खरीदा जा सकता है। और पढें: BGMI 4.4 Update: जल्द होगा रिलीज, इस सुपरफास्ट गाड़ी पर होगी सबकी नजर

रिवॉर्ड्स की लिस्ट

Inferno Fiend Set

Mummy Set

Underworld Guide Set

Psychohage

Cool to Be Hot Set

Day Dream Set

Sealed Nether

Blood Tooth

Modification Core

MageBlaze

Seafoam Assassin Set

Battle Puppet Set

Backpack

Paython Warrior Set

Mutant Squid Set

Midnight Shadow Set

6x Scope

4x Scope

Silver

कितने UC होंगे खर्च

बीजीएमआई के अनुसार, इस लेटेस्ट क्रेट को एक बार खोलने के लिए 30 UC यूज करने होंगे। वहीं, 10 बार क्रेट ओपन करने के लिए 540 UC का उपयोग करना होगा।

कैसे करें क्रेट को एक्सेस

1. अपने फोन में बीजीएमआई ओपन करें।

2. राइट कॉर्नर में बने क्रेट ऑप्शन पर टैप करें।

3. यहां आपको टॉप में Anniversary Crate मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

4. अब यहां से आप क्रेट को ओपन करके शानदार रिवॉर्ड्स हासिल कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।