BGMI 3.5 Update कब होगा रिलीज, गेम में होंगे ये बड़े बदलाव

BGMI 3.5 Update की रिलीज डेट लीक हो गई है। इस अपडेट के साथ गेमर्स को कई नई गन स्किन, कार स्किन और विभिन्न आइटम मिलेंगे। यह अपडेट अगले हफ्ते लाइव हो सकता है। लीक रिपोर्ट में डेट का खुलासा हो गया है।

Published By: Mona Dixit
Published: Nov 12, 2024, 10:26 AM (IST)

BGMI 3.5 Update जल्द आने वाला है। लेटेस्ट रिपोर्ट में लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के अपकमिंग अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा हुआ है। BGMI 3.5 Update अगले हफ्ते ही लाइव हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गेम के अपडेट कई धमाकेदार फीचर्स के साथ आते हैं। प्लेयर्स नए कॉस्मेटिक आइटम, मोड और बहुत कुछ देखने को मिलता है। अपडेट के साथ गेम में एक नया इवेंट भी आएगा, जिसकी डिटेल भी लीक हो गई है। आइये, जानते हैं कब लाइव होगा और पढें: BGMI 4.5 अपडेट: इस बार गेम में होगा Naruto एनीमे के थीम वाला मैप, जानिए कब से शुरू होगा कोलैबोरेशन

BGMI 3.5 Update Release Date

लेटेस्ट लीक रिपोर्ट के अनुसार, BGMI 3.5 Update अगले हफ्ते 19 नवंबर, 2024 को लाइव हो जाएगा। हालांकि, ध्यान रखें कि अभी Krafton ने ऑफिशियल रिलीज डेट नहीं बताई है। और पढें: BGMI 4.5 update: इस बार गेम में होंगी Ferrari की स्पोर्ट्स कारें, इस तारीख से शुरू होगा इवेंट

रिपोर्ट की मानें तो अपडेट 19 नवंबर को गूगल प्ले स्टोर पर सुबह 6:30 बजे लाइव किया जाएगा। वहीं, एप्पल ऐप स्टोर पर यह 8:30 बजे लाइव हो जाएगा। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

अपडेट में क्या होगा नया?

BGMI 3.5 अपडेट में, डेडली आइस ड्रैगन, नए व्हीकल और गेमप्ले पर एक नया स्पिन देखने को मिलेगा। अपकमिंग BGMI 3.5 अपडेट को कई अन्य सुधारों के साथ लाया जाएगा। इसके अलावा, अपडेट में एक आकर्षक फ्रोजन-थीम वाला मोड भी मिलेगा।

New Hola Buddy Spin

BGMI 3.5 Update के साथ Hola Buddy Spin मिलेगा। यह गेम के लिए तीन नए साथी लेकर आएगा। इन तीन में से दो ग्लेशियर थीम पर बेस्ड होंगे, जबकि तीसरा एकमात्र भूरा रंग होगा। यह पारंपरिक रूप से यूज किए जाने वाले रंग से अलग होगा।

इन गन स्किन की होगी वापसी

अपडेट के साथ प्लेयर्स की लोकप्रिय ग्लेशियर M416 स्किन भी गेम में वापस आएगी। इसके आने की 95% संभावना है। इसके साथ ही, M762 ग्लेशियर की वापसी भी कन्फर्म कर दी गई है, जिसके ब्लाइंडिंग हिट इफेक्ट से कुछ प्लेयर्स को देखने में परेशानी होगी। इससे गेमप्ले पर इसके प्रभाव को लेकर उत्साह और थोड़ा विवाद दोनों होंगे।

Melee वेपन

अपडेट में प्लेयर्स को स्पेशल Melee वेपन्स मिलेंगे। यह अपडेट का यूनिक आइटम होगा। इसके अलावा, अपडेट का साथ BGMI में 9 नए कार स्किन भी आएंगी। गेमर्स को भी बेहतरीन आइटम देखने को मिलेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।