BGMI 3.4 Update के साथ गेम में आएंगे नए वेपन और मोड, जानें डिटेल

BGMI 3.4 Update के साथ प्लेयर्स को कई नए फीचर्स का एक्सपीरियंस मिलेगा। प्लेयर्स को नए व्हीकल के साथ-साथ वेपन भी मिलेंगे। इसकी डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 27, 2024, 10:27 AM (IST)

BGMI 3.4 Update जारी होने से पहले ही लीक रिपोर्ट में इस अपडेट के साथ प्लेयर्स को मिलने वाले नए फीचर्स की डिटेल सामने आ गई है। अपकमिंग अपडेट Battlegrounds Mobile India खेलने वालों को नए अलग और बेहतरीन एक्सपीरियंस देगा। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट से पता चला है कि BGMI 3.4 Update के साथ गेम में captivating vampire vs werewolf थीम मोड आने वाला है। आइये, इस अपकमिंग मोड के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: BGMI 4.5 अपडेट: इस बार गेम में होगा Naruto एनीमे के थीम वाला मैप, जानिए कब से शुरू होगा कोलैबोरेशन

BGMI 3.4 Update

BGMI 3.4 Update के साथ एक नया मोड आ रहा है। यह प्लेयर्स को दो कैरेक्टर Vampire और Warewolf के बीच स्विच करने की पावर देगा। इससे गेमप्ले को और भी मजेदार हो जाएगा। साथ ही, गेमर्स को अपनी स्ट्रेटजी में एक बेहतर बदलाव देखने को मिलेगा। और पढें: BGMI 4.5 update: इस बार गेम में होंगी Ferrari की स्पोर्ट्स कारें, इस तारीख से शुरू होगा इवेंट

Gothic-Themed Map

प्लेयर्स को अपडेट के साथ भूतिया महल, भयानक जंगलों और अन्य चीजें से भरे हुए एरंगेल मैप का नया रूप देखने को मिलेगा। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

नए वेपन और व्हीकल

अपडेट के साथ प्लेयर्स को BGMI में न सिर्फ नया मैप और मोड मिलेगा, बल्कि गेमर्स नए वेपन और व्हीकल का भी लाभ उठा पाएंगे। अपडेट गेम में नए Firearms और गेमप्ले एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए व्हीकल पेश करेगा।

ग्राफिक्स और एनिमेशन में होगा सुधार

अपडेट नए फीचर्स के साथ-साथ गेम की विजुअल क्वालिटी में भी सुधार कर सकता है। प्लेयर्स को बेहतर ग्राफिक्स देखने को मिल सकते हैं।

ध्यान रखें कि यहां बताई गई सभी डिटेल लीक रिपोर्ट्स के आधार पर है। नए फीचर्स की सटीक डिटेल तो BGMI 3.4 Update लाइव होने पर ही मिलेगा। अभी तक लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर Krafton ने अपडेट की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है। हालांकि, उम्मीद है कि क्रॉफ्टन जल्ड अपडेट की डेट अनाउंस कर सकता है। साथ ही, अपडेट की कुछ डिटेल भी बता सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपडेट में प्लेयर्स को नए वेपन और फीचर्स के साथ-साथ कई रिवॉर्ड पाने का मौका भी मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।